Purnea में नशेरी बेटे ने मां पर किया जानलेवा हमला, खुद भी…

पूर्णिया: पूर्णिया में नशेड़ी बेटे ने अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया, बाद में उसने खुद भी जहर पी लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं परिजनों ने आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र लालगंज किसान टोला वार्ड संख्या 2 की है। घायल महिला की पहचान गांव के जयराम मंडल की पत्नी बैतरनी देवी के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि जयराम मंडल के बेटे ने अपनी ही मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मामले में जयराम मंडल ने बताया कि वह सिंचाई विभाग से सेवानिवृत हो चुके हैं। उनके चार बेटे हैं जिसमें से तीसरे नंबर का पुत्र छोटू लाल मंडल गांजा पीने का आदी है।

वह अक्सर घर में विभिन्न मामलों को लेकर विवाद करते रहता है और सब के साथ झगड़ा भी करते रहता है। सोमवार की सुबह भी उसने अपनी मां से एक लाख रूपये की मांग की। मां ने जब रूपये देने से मना कर दिया तो उसने अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और बाद में फिर उसने खुद भी घर में रखा फसल में डालने वाला एक जहरीली दवा पी ली। घटना के बाद दोनों को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें-   भोजपुर पहुंचे NDA के नेता, कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान विपक्ष पर भी किया हमला

https://youtube.com/@22scopestate/videos

पूर्णिया से पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Purnea Purnea Purnea

Purnea

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap : गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...