नशे में धुत्त बाइक सवार ने एक वृद्ध व्यक्ति की ली जान, खुद हुआ घायल

मधेपुरा : मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के चामगढ़ चौक से बरियाही जाने वाली रोड में बाइक की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जीतापुर पंचायत के बरियाही वार्ड संख्या-6 निवासी सहदेव यादव (74) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि सहदेव यादव चामगढ़ चौक से पैदल ही अपने घर बरियाही लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं इस दुर्घटना में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार की पहचान अरार थाना क्षेत्र के रेशना वार्ड संख्या दो निवासी ढोराय ऋषिदेव के बेटे ज्ञानी ऋषिदेव के रूप में हुई। उसका इलाज जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

मृतक के परिजन ने बताया कि बाइक सवार के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। शराब के नशे में अनियंत्रित होकर उसने टक्कर मारा है। घटना की सूचना मुरलीगंज और सिंहेश्वर थाने को दी गई है। वहीं बाइक को ग्रामीण रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि मृतक को तीन बेटा और तीन बेटी है। मेडिकल कॉलेज पहुंची सिंहेश्वर थाने की पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़े : CO के समर्थन में उतरा मुरलीगंज प्रखंड मुखिया संघ, DM से हस्तक्षेप की मांग

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

Barhi Gaya Road Railing Missing: बरही गया रोड में डिवाइडर से...

Barhi Gaya Road Railing Missing: गया रोड में सड़क के बीच बने डिवाइडर से लोहे की रैलिंग गायब होने का मामला सामने आया है।...

Jharia Land Subsidence: झगड़ा देखने निकला शख्स, पीछे धंस गयी जमीन;...

Jharia Land Subsidence: बीसीसीएल एरिया-10 के अंतर्गत लिलोरी पथरा इलाके में एक बार फिर अचानक जमीन धंसने से लोगों में दहशत फैल गयी। भू-धंसान की...

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...