दबंगों की पिटाई से ई रिक्शा चालक घायल, दो दिन पहले भी की थी मारपीट लेकिन पुलिस ने…

पटना: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में एक दबंगों ने एक ई रिक्शा चालक के साथ दबंगई करते मारपीट की। मारपीट में ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के ललितपुर गांव की है जहां शुक्रवार की सुबह करीब 6 से 7 की संख्या में लोगों ने एक व्यक्ति की पकड़ कर बुरी तरह से पिटाई कर दी। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि सभी बदमाश एक व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई कर रहे हैं। पीड़ित की पहचान स्थानीय रामधीर सिंह के रूप में की गई है।

मामले में पीड़ित ने बताया कि दो दिन पहले वह ई रिक्शा लेकर कहीं जा रहा था इस दौरान सड़क पर कुर्सी लगा कर बैठे दीपक कुमार नामक एक व्यक्ति को हटने के लिए कहा। इसी बात पर उसने दो दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की थी। पीड़ित ने बताया कि मारपीट के बाद उसने थाना में शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने मामले का संज्ञान नहीं लिया।

यह भी पढ़ें – जनता का काम नहीं करने वाले दो अधिकारी हो चुके हैं निलंबित, मंत्री ने कहा ‘नहीं बर्दाश्त की जाएगी…’

उसने बताया कि एक बार फिर शुक्रवार की सुबह वही कुछ लोगों के साथ रास्ते में घेर कर पिटाई कर दी। उसने बताया कि वह गरीब आदमी है और ई रिक्शा चला कर परिवार का भरण पोषण करता है। अब दबंगों की पिटाई में उसका हाथ टूट गया है जिसका इलाज चल रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  SK मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स ने आयोजित किया अखंड अष्टयाम, सांसद पप्पू यादव ने…

बाढ़ से विकास कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Jharkhand Bank:आज से तीन दिनों तक Bank बंद, हड़ताल के बाद...

झारखंड में शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल रहेगी। इसके बाद दूसरा शनिवार और रविवार की छुट्टी से लगातार तीन दिन बैंकिंग कामकाज प्रभावित...

Jharkhand Railway: हटिया-वर्द्धमान MEMU एक्सप्रेस 15 और 16 सितंबर को आसनसोल...

झारखंड से चलने वाली हटिया-वर्द्धमान और संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेनें सितंबर में विकास कार्यों के कारण प्रभावित रहेंगी।Jharkhand Railway रांची: पूर्व-मध्य रेलवे के अंतर्गत विकास...

Jharkhand Weather: झारखंड में आज Heavy Rain का Alert, कई जिलों...

 झारखंड में 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से भारी बारिश और वज्रपात...