ट्रैफिक नियमो का पालन नहीं करने वालों पर कानून कार्रवाई की जाएगी-डीएसपी

धनबादः पूरे देश में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज धनबाद परिवहन विभाग के द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर धनबाद डीटीओ कार्यालय से बाइक रैली निकाली गयी। रैली को डीटीओ और ट्रैफिक डीएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नुक्कड़ नाटक और रैलियों के माध्यम लोगों को कर रहे हैं जागरुक

बाइक रैली शहर का भ्रमण कर पुनः डीटीओ कार्यालय पहुंचा। उसके बाद डीटीओ और ट्रैफिक डीएसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश भर में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा जिसको लेकर धनबाद परिवहन विभाग भी लगातार नुक्कड़ नाटक और रैलियों के माध्यम से लोगों को जागरुक करने का काम कर रहें हैं।

साथ ही लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट और ट्रैफिक नियमों का पालन भी करने का आग्रह कर रहे हैं। वहीं ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि पहले लोगों को जागरुक करना उनका मुख्य उद्देश्य है। इसके बाद भी यदि लोग नहीं समझते तो कानून संवत कार्रवाई भी की जाएगी।

बांकीपुर उपचुनाव : RJD ने घोषित किया उम्मीदवार, महागठबंधन में बढ़ी...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चा चल रही है। इस बीच महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...

Dhanbad News: धनबाद पहुंचते ही IG ने क्यों बुलाई बड़ी समीक्षा...

Dhanbad News: बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेंद्र कुमार सिन्हा सोमवार को धनबाद पहुंचे। उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न...

पत्नी की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार,...

भागलपुर : भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के...