Advertisment

मौसम की मार, मगही पान की खेती हुई नष्ट, किसान हुए बर्बाद

औरंगाबाद : औरंगाबाद केवल भगवान भास्कर की नगरी देव से ही नहीं बल्कि मगही पान के उत्पाद में भी पूरे देश में विख्यात है। लेकिन इस वर्ष मौसम की बदलते मिजाज से पान की खेती में भारी नुकसान होने की खबर निकल कर सामने आ रही है। बता दें कि औरंगाबाद के देव प्रखंड के केताकी गांव में भारी संख्या में पान की खेती किसानों को द्वारा की जाती है, जहां से मगही पान पत्ते का निर्यात पूरे देश में की जाती है।

बता दें कि इस वर्ष मौसम के बदलते मिजाज के कारण पान की खेती करने वाले किसानों को भारी छती हुई है। जिससे किसान आहत है किसानों का कहना था कि लगातार धुंध पड़ने के कारण सभी पौधे पूरी तरह से झुलस गए है। जिसके कारण लागत भी लौटना मुश्किल होगा है।

हालांकि किसानों ने यह भी बताया कि बिहार सरकार के द्वारा मुआवजे देने की घोषणा भी किया गया था। लेकिन सरकारी मुलाजिम और बिचौलिया की मिलीभगत से सारे मुआवजे की राशि सफाचाट कर गए। एक भी मुआवजा पीड़ित किसान को नहीं मिल सका। जिसको लेकर किसानों ने बिहार सरकार और जिलाधिकारी से बड़े पैमाने हुई इस घटाले को जांच कराने की मांग किया है। घोटाले में संलिप्त अधिकारी के ऊपर कार्रवाई की मांग किया है। ताकि आने वाले दिनों में किसानों की मिलने वाला राशि की बंदरबाट न हो सके।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Chandwara Theft News: चंदवारा में लाखों की चोरी, घर से नकदी...

Chandwara Theft News: चंदवारा थाना क्षेत्र के टिटिरचांच गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को...

RGU Ramgarh Freshers Party: रामगढ़ के RGU में नए छात्रों का...

RGU Ramgarh Freshers Party: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के साइंस फ़ैकल्टी के अंतर्गत फ़िज़िक्स डिपार्टमेंट ने नए छात्रों के स्वागत और फ़ाइनल ईयर के छात्रों को...

JPSC-JSSC Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ और...