चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने और हाईकोर्ट की सख्ती के कारण मोरहाबादी मैदान में मंईयां सम्मान योजना का कार्यक्रम रद्द!

रांची: शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को स्वीकृति पत्र देने के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। कार्यक्रम अब 4 सितंबर को रांची शहर के बाहर किसी बड़े स्थल पर आयोजित किया जाएगा।

मूल रूप से 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों – रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा की एक लाख महिला लाभुकों को बुलाया गया था। इसके लिए 700 से अधिक वाहन रिजर्व किए गए थे और स्कूल प्रबंधकों से भी बसें मांगी गई थीं। हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में वाहनों के रांची में प्रवेश करने से ट्रैफिक व्यवस्था के ध्वस्त होने की संभावना थी।

पिछले दिनों भाजपा के आक्रोश मार्च के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ा था, जिससे हाईकोर्ट ने प्रशासन को चेतावनी दी थी। इस पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

इसके अतिरिक्त, 30 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल होंगे और उनका अभिनंदन समारोह धुर्वा स्थित शाखा मैदान में होगा, जिसमें भी बड़ी भीड़ जुटने की संभावना है। इस स्थिति को देखते हुए भी मंईयां सम्मान योजना के कार्यक्रम को स्थगित किए जाने की चर्चा है।

अब प्रशासन नए स्थान पर कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी में जुट गया है और जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी।

Bokaro Thermal CBI Raid: CCL गोविंदपुर परियोजना में 18 हजार रिश्वत...

Bokaro Thermal CBI Raid: सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार...

JSSC CGL Exam: सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर रद्द...

 JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में सही ठहराया है। शपथ पत्र में पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित होने...

UPI Transaction Charge: UPI Transaction पर चार्ज लगाने के फैसले का...

 UPI ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित चार्ज के विरोध में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स केंद्र सरकार को पत्र लिखेगा। चेंबर ने कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ की...