Advertisment

‘कम बारिश होने से धान की आधी रोपनी भी नहीं’

पटना : बिहार में औसत से 32 फीसदी कम बारिश हुई है। किसान परेशान हैं। रोपनी कम हो रही है। बिचड़ा बचाना भी मुश्किल हो रहा है। इस साल अभी तक 47 फीसदी हो रोपनी हुई है। बिहार सरकार के कृषि मंत्री मंगल पांडे ने बताया कि अभी तक सामान्य रूप से 462.9 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी लेकिन मात्र 314.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है। इससे धान की रोपनी और अन्य फसलों की बुआई प्रभावित हुई है।

कृषि मंत्री ने मंगल पांडे ने कहा कि राज्य में इस साल 36 लाख 60 हजार 973 हेक्टेयर में धान की रोपनी का लक्ष्य है। अभी तक 17 लाख तीन हजार 802 हेक्टेयर में रोपनी हुई है। इस साल खरीफ मौसम में दो लाख 93 हजार 887 हेक्टेयर में मक्का की बुआई का लक्ष्य है। अभी तक एक लाख 92 हजार 18 हेक्टेयर में मक्का की बुआई हुई है।

कृषि मंत्री बोले- बिचड़ा बचाने और रोपनी के लिए मिलेगा डीजल अनुदान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले पर 25 जुलाई को समीक्षा बैठक की थी। इसमें तत्काल किसानों को सिंचाई के लिए डीजल अनुदान योजना क्रियान्वित करने का निर्णय लिया गया। कृषि मंत्री ने कहा कि डीजल अनुदान के लिए 26 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। 30 अक्टूबर से किसानों को अनुदान मिलेगा।

यह भी पढ़े : शिवराज सिंह से मंगल पांडे, कहा- किसानों और कृषि क्षेत्र के हित में बिहार को हर संभव केंद्र से मिलेगी सहायता

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Chandwara Theft News: चंदवारा में लाखों की चोरी, घर से नकदी...

Chandwara Theft News: चंदवारा थाना क्षेत्र के टिटिरचांच गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को...

RGU Ramgarh Freshers Party: रामगढ़ के RGU में नए छात्रों का...

RGU Ramgarh Freshers Party: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के साइंस फ़ैकल्टी के अंतर्गत फ़िज़िक्स डिपार्टमेंट ने नए छात्रों के स्वागत और फ़ाइनल ईयर के छात्रों को...

JPSC-JSSC Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ और...