Advertisment

दुमका नाबालिग रेप-हत्या मामला गरमाया, बाबूलाल ने की एनआईए जांच की मांग

पुलिस अधिकारी नूर मुस्तफा की हो गिरफ्तारी- बाबूलाल

रांची : दुमका में नाबालिग की रेप के बाद हत्या का मामला गरमा गया है.

आरोपी अरमान अंसारी की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने

पुलिस अधिकारी नूर मुस्तफा की गिरफ्तारी और मामले की एनआईए से जांच की मांग की है.

पीड़ित परिवार से मिलने के बाद उन्होंने सीधे-सीधे हेमंत सरकार को कटघरे में खड़ा किया है.

सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में बाबूलाल मरांडी ने लिखा है-

‘अपने संतान की अर्थी का भार मैं आज भी अपने कंधे पर महसूस करता हूं.

भगवान न करे किसी दुश्मन को भी ये दिन देखना पड़े. पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मन विचलित है.

काश ये पीड़ा झारखंड की भ्रष्ट-निकम्मी, आदिवासी समाज का दुश्मन बनी सरकार के

मुखिया हेमंत और उनका सोरेन परिवार यह समझ पाता.’

उन्होंने कहा कि संताल-आदिवासियों के दुश्मन जिहादी डीएसपी नूर मुस्तफ़ा की

गिरफ़्तारी से कम कुछ भी स्वीकार्य नहीं है.

कितनी आदिवासी युवतियां शिकार होंगी

मरांडी ने कहा कि झारखंड में और कितनी आदिवासी युवतियां ऐसे दरिंदों का शिकार होंगी?

अत्याचार का यह सिलसिला कब थमेगा? जेहादी तत्व संताल के सांस्कृतिक ढांचे की कब्र खोद रहे हैं.

इस घटना की भी जांच नूर मुस्तफा को दी गयी है. जो खुद संदिग्ध है.

मेरा मानना है कि पूरे मामले की जांच एनआईए से कराई जाए ताकि पूरे मामले की जांच सही तरीके से हो.

श्रीअमड़ा के पास नाबालिग का फंदे से लटका मिला शव

बता दें कि शुक्रवार को दिग्घी स्थित विवि ओपी थाना क्षेत्र के श्रीअमड़ा के पास नाबालिग का

फंदे से लटका हुआ शव मिला था. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.

उसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक अरमान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. परिजनों ने बताया कि किशोरी मजदूरी करने दुमका गयी थी. वह कभी-कभी मौसी के घर जामा थाना क्षेत्र में रह जाया करती थी. इसी क्रम में आरोपी युवक अरमान अंसारी से उसकी दोस्ती हो गयी.

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग के साथ किया यौन शोषण

परिजनों का आरोप है कि श्रीअमड़ा निवासी अरमान अंसारी ने शादी का प्रलोभन देकर पहले उसका यौन शोषण किया. इस क्रम में चार माह की गर्भवती हो जाने पर किशोरी शादी का दबाव बनाने लगी. इस कारण अरमान ने रास्ते से हटाने के लिए पहले किशारी की हत्या कर दी और फिर शव को फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप दे दिया.

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...