Durga Puja Food Safety Drive: रांची में मिठाई और फास्ट फूड की दुकानों पर छापेमारी, मचा हड़कंप

रांची. दुर्गा पूजा के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग, रांची द्वारा चलाए जा रहे Durga Puja Food Safety Drive 2025 के तहत चलंत खाद्य जांच प्रयोगशाला की टीम ने मोरहाबादी से बोरियों तक कई मिठाई दुकानों, रेस्तरां, और फास्ट फूड प्रतिष्ठानों में ऑन द स्पॉट खाद्य परीक्षण किया।

Durga Puja Food Safety Drive: कहां-कहां हुई जांच और क्या मिला?

जांच के दौरान जिन खाद्य पदार्थों की क्विक टेस्टिंग की गई, उनमें मुख्य रूप से दूध से बनी मिठाइयां खोया, पनीर, रसगुल्ला, पेड़ा, मिल्क केक, रेडी टू ईट आइटम्स बूंदीया, लड्डू, चिल्ली पनीर और मसाले हल्दी शामिल थे।

एक प्रतिष्ठान की बूंदीया में औद्योगिक रंग (Synthetic Dye) की पुष्टि हुई, जिसके बाद लगभग 2 किलो बूंदीया जब्त कर नष्ट की गई। वहीं एक अन्य दुकान के खोया में स्टार्च की मिलावट पाई गई, जिसके चलते 2 किलो खोया को भी जब्त कर तत्काल नष्ट कराया गया।

मिलावट पर चेतावनी और दिशा-निर्देश

जिन प्रतिष्ठानों में मिलावट पाई गई, उनके संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा ऐसी गलती पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सभी दुकानों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया-

  • खाद्य निर्माण और प्रोसेसिंग में साफ पानी का उपयोग
  • प्रतिष्ठान की साफ-सफाई और पेस्ट कंट्रोल
  • कर्मियों का स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अप-टू-डेट रखना
  • खाद्य सामग्री में मिलावट से बचाव

Durga Puja Food Safety Drive: दुर्गा पूजा तक जारी

इस खाद्य जांच अभियान का नेतृत्व अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा), रांची और खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रांची द्वारा किया गया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह खाद्य सुरक्षा अभियान दुर्गा पूजा के समापन तक लगातार जारी रहेगा।

सौरभ सिंह की रिपोर्ट

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...