Durga Puja 2025: रांची में कड़े Security Arrangements, SSP कर रहे लगातार गश्त

रांची में दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। SSP खुद गश्त कर रहे हैं, पंडालों व बाजारों में महिला पुलिस तैनात, सीसीटीवी और हेल्पलाइन से निगरानी बढ़ाई गई।


Durga Puja 2025:  रांची: दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भीड़-भाड़ और उत्साह के बीच किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष प्लान तैयार किया है।

Durga Puja 2025: महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस

सभी प्रमुख पूजा पंडालों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 8987790664 और 8987790619 जारी किए गए हैं, जिन पर जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद ली जा सकती है। महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी व छिनतई रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को सादे लिबास में भी तैनात किया गया है।


Key Highlights

  • दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

  • पूजा पंडालों, चौक-चौराहों और बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात।

  • महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था और हेल्पलाइन नंबर जारी।

  • शहर को 4 जोन में बांटकर डीएसपी स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

  • सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और सादे लिबास में पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे।

  • सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर, आपत्तिजनक पोस्ट पर होगी कार्रवाई।


Durga Puja 2025: SSP खुद कर रहे गश्त

राजधानी में गश्त बढ़ा दी गई है। एसएसपी राकेश रंजन खुद लगातार शहर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र में पीसीआर और पेट्रोलिंग गाड़ियों को लगातार सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Durga Puja 2025:  सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से निगरानी

पूरे शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके लिए कंट्रोल रूम में अलग से एक टीम को लगाया गया है, जो भीड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है।

Durga Puja 2025:  4 जोन में बांटी गई सुरक्षा

पूरे शहर को 4 जोन में बांटा गया है और हर जोन की जिम्मेदारी डीएसपी रैंक के अधिकारियों को दी गई है। प्रत्येक जोन में 4-4 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) रिजर्व में रखी गई है। इसके अलावा जैप और आईआरबी के जवान भी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात किए गए हैं। बाइक पेट्रोलिंग टीमों को भी लगातार सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।

Durga Puja 2025:  संवेदनशील इलाकों पर फोकस और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग

राजधानी के संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सुरक्षा की गई है। पुलिस ने साफ किया है कि कोई भी व्यक्ति अगर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी टेक्निकल टीम की नजर है। कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट शेयर या लाइक करने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...