सर्वधर्म सदभावना के साथ संपन्न हो दुर्गा पूजा, छोटे-छोटे विवादों में नही पड़े: DC

रांची: जिले के डीसी राहुल कुमार के द्वारा सर्वधर्म सदभावना के साथ दुर्गा पूजा संपन्न हो इसको लेकर शांति समिति की बैठक की गई।जिसमे शांति समिति के सारे सदस्य और सभी सम्बंधित लोग शामिल हुए।

इस मौके पर डीसी ने कहा कि सर्वधर्म सदभावना के साथ दुर्गा पूजा सम्पन्न हो, इसमें सभी धर्मो की सहभागिता जरुरी है। सभी धर्म के लोग एकजुटता का परिचय दे। ताकि सभी के सहयोग और सदभावना और भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा संपन्न हो।
साथ ही शांति समिति के सदस्यों से कहा कि छोटे-छोटे विवादों में कोई नहीं पड़े। छोटे विवाद होने पर इसे तुरंत समाप्त करने में अपनी सहभागिता निभाये। किसी प्रकार का विवाद होने पर जिला प्रशासन को तुरंत इसकी सूचना दे। ताकि क़ानून का पालन कराया जा सकें।

इस बैठक में विशेष रूप से कहा गया कि हमेशा जिला में बड़े आयोजनों में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जान बुझ कर सोशल मिडिया में ऐसी खबरें प्रसारित की जाती है।जिससे शहर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में डीसी ने अपील करते हुए कहा कि सोशल मिडिया का प्रयोग सावधानी से करें।

कोई भी संदेश जिससे तनाव उत्पन्न हो।ऐसी खबरें सोशल मिडिया में प्रसारित नही करें। ऐसा करने वालों पर जिला प्रशासन कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगा। जिला प्रशासन 24 घंटे ऐसी घटना पर नज़र बनाए हुए है। साथ ही उन्होंने सभी से साफ सफाई पर अपनी सहभागिता निभाने की बात कही।

वहीं शांति समिति की बैठक में आए सभी शांति समिति के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि माँ दुर्गा पूजा आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ सम्पन्न होगा। इसके लिए हमेशा तैयार है।

Awarapan 2: आवारापन 2 का दूसरा गाना Review: सिर्फ इमरान हाशमी,...

Awarapan 2 रांची: आवारापन 2 का दूसरा गाना किसी पारंपरिक रोमांटिक ट्रैक की तरह नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा की तरह सामने आता है।...

Baghmara Employment Talks: सलानपुर माइंस में नियोजन पर बड़ा फैसला, पीयूष...

Baghmara Employment Talks: बाघमारा में BCCL एरिया-4 के तहत चलने वाली सलानपुर कोलियरी की RK आउटसोर्सिंग खदान में विस्थापित लोगों को नौकरी देने की...

Toxic का एक और खंजर: इश्क, जुनून और धोखे की आग...

रांची: Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups का पहला गाना 'तबाही' जहां यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहा, वहीं...