रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरोन के बड़े भाई और झारखंड आन्दोलन में अग्रणी भूमिका का निर्वाह करने वाले दुर्गा सोरोन की जयंती के अवसर मुख्यमंत्री हेमंत सोरोन ने दुर्गा सोरोन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रधाजंलि अर्पित किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरोन ने भी स्व: दुर्गा सोरेन श्रधाजंलि दिया।
दुर्गा सोरेन स्मारक समिति द्वारा लोवाडीह द्वारा आयोजित सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरोन ने कहा कि स्व. दुर्गा सोरने ने झारखण्ड आंदोलन में सशक्त भूमिका का निर्वाह किया था। वे गरीबों और जरुरतमंदों की आवाज थें, उनकी समस्यायों के निराकरण के सदैव तत्पर रहते थें। स्व. दुर्गा के असामयिक निधन से झारखंड में जो शून्यता आई, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती।


















