शिक्षा समिति के चुनाव के दौरान रणक्षेत्र बना स्कूल परिसर, जम कर चले लात-घूंसे

पूर्वी चंपारण : बिहार के पूर्वी चंपारण ज़िले के एक स्कूल में बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा तो हुए थे शिक्षा समिति के चुनाव के लिए, लेकिन अचानक माहौल बदल गया । देखते ही देखते माहौल गरमा गया और  लात-घूंसे चलने लगे। घटना घटना जितना थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय बरैया टोला का है। करीब आधे घंटे तक ग्रामीणों के बीच मारपीट होती रही। इसी दौरान माहौल की नज़ाकत को देखते हुए स्कूल के शिक्षक और शिक्षा विभाग के अधिकारी वहां से खिसक लिए।

MAAR PEET2 22Scope News

माहौल गरमाते ही घटनास्थल से खिसक लिए अधिकारी

अबतक मिली खबर के मुताबिक बिजबनी गांव स्थित स्कूल राजकीय मध्य विद्यालय बरैया टोला में सचिव पद के चुनाव के लिए बैठक बुलाई गई थी। इसके लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। शिक्षा विभाग के कई अधिकारी भी वहां मौजूद थे । बैठक के दौरान ही खेमेबाजी शुरू हो गई और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया। जब वर्तमान सचिव पर आरोप लगने लगे तो उनका खेमा भड़क गया और माहौल गरमा गया। बहस से बात हाथापाई तक पहुंची और फिर देखते ही देखते लात-घूंसे भी चलने लगे। इस दौरान कई लोगों को चोटें तो आई लेकिन गंभीर रूप से कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद सचिव पद के चुनाव को स्थगित कर दिया गया है ।   

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...