मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान पटना जिले को दी 1,056 करोड़ की सौगात, 1,373 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र परिसर में अवस्थित ज्ञान भवन में पटना जिलान्तर्गत 1,056 करोड़ रुपए की लागत से 1,373 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 473 करोड़ रुपए की लागत से 761 योजनाओं का उद्घाटन और 583 करोड़ रुपए की लागत से 612 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने 25,883 जीविका स्वयं सहायता समूहों के दो लाख छह हजार 989 दीदियों के लिए बैंक ऋण के तहत पांच अरब 19 करोड़ 26 लाख रुपए का सांकेतिक चेक, आयुष्मान कार्ड, समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना का सांकेतिक चेक, कुशल युवा कार्यक्रम का प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड आदि लाभुकों को प्रदान किया।

CM Patna 1 22Scope News

CM Patna 2 22Scope News

जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा- महिला सशक्तिकरण की दिशा में आपके द्वारा कई अनूठी पहल की गई है

जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में आपके द्वारा कई अनूठी पहल की गई है और अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसका फायदा हम सभी महिलाओं को मिल रहा है। इसके लिए हम सभी आपके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी बिहार के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं। आगे भी पूरे लगन एवं मेहनत से काम करते रहिए, सरकार हरसंभव आपकी मदद के लिए तैयार है।

CM Patna 3 22Scope News

CM Patna 4 22Scope News

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन एम्स गोलंबर-जानीपुर-पैनापुर-नेवा पथ का 2-लेन चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन एम्स गोलंबर-जानीपुर-पैनापुर-नेवा (बिहटा-सरमेरा-पटना रिंग रोड) पथ का 2-लेन चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीणक्ष के क्रम में मुख्यमंत्री ने एम्स गोलंबर तथा बिहटा सरमेरा पथ के समीप स्थल निरीक्षण कर निर्माणाधीन पथ के प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि एम्स गोलम्बर-जानीपुर-पैनापुर-नेवा पथ का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस सड़क का नेवा में बिहटा सरमेरा पथ से सम्पर्कता हो जाने से फुलवारीशरीफ, एम्स, दानापुर, नौबतपुर आदि पश्चिमी पटना से आने-जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। यह पथ एनएच-139 फोर लेन एम्स के पास से होकर वभनपुरा, जानीपुर, अकबरपुर, पुनपुन सुरक्षा बांध से होते हुए बिहटा सरमेरा (6-लेन) को जोड़ता है, जिससे फुलवारीशरीफ, एम्स, दानापुर, नौबतपुर आदि पश्चिमी पटना के इलाकों का और अधिक विकास होगा। इस क्षेत्र की लगभग चार लाख आबादी लाभान्वित होगी। इस निर्माणाधीन पथ की कुल लंबाई 10.50 किलोमीटर है।

CM Patna 5 22Scope News

CM Patna 6 22Scope News

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा- इस पथ का निर्माण कार्य बेहतर ढंग से निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरा कराएं

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस पथ का निर्माण कार्य बेहतर ढंग से निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरा कराएं। यह पथ काफी महत्वपूर्ण है। इस काम के पूरा हो जाने से पटना एम्स की कनेक्टविटी और बेहतर होगी। दक्षिण बिहार से पटना रिंग रोड होकर आने वाले लोगों को एम्स पटना पहुंचने में काफी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय +2 विद्यालय, फुलवारीशरीफ, पटना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय के प्रधानाचार्य कार्यालय, पुस्तकालय का जायजा लिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां (10+2) अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों हेतु 720 क्षमता वाले आवासीय सह-शिक्षा विद्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस आवासीय विद्यालय परिसर में प्रशासनिक-सह-शैक्षणिक भवन, बालक छात्रावास, बालिका छात्रावास, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी भवन, शिक्षक आवास भवन का निर्माण कार्य शामिल है।

CM AIIMS 1 22Scope News

CM AIIMS 2 22Scope News

समृद्धि यात्रा के दौरान पटना जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के क्रम में पटना स्थित सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र के बापू सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब बड़ी संख्या में यहां उपस्थित हैं। मैं आप सभी स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। आप सब जानते हैं कि बिहार में पहली बार 24 नवंबर 2005 को एनडीए की सरकार बनी तब से राज्य में कानून का राज कायम है और हमलोग निरंतर बिहार के विकास में लगे हुए हैं। वर्ष 2005 से पहले बिहार का बहुत बुरा हाल था। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में काफी विवाद होता था। हिन्दू-मुस्लिम के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। शिक्षा की हालत दयनीय थी, बहुत कम बच्चे पढ़ पाते थे। पहले इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। सड़कें जर्जर थीं, बिजली की आपूर्ति न के बराबर थी। हमलोग शुरू से ही बिहार के विकास के काम में लगे हुए हैं। अब बिहार में किसी प्रकार के डर एवं भय का वातावरण नहीं है।

CM AIIMS 3 22Scope News

CM AIIMS 4 22Scope News

राज्य में प्रेम, भाईचारा एवं शांति का माहौल है – CM नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रेम, भाईचारा एवं शांति का माहौल है। हिन्दू-मुस्लिम के बीच होने वाले विवाद को खत्म करने के लिए वर्ष 2006 से कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू कराई। बड़े पैमाने पर कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराई जा चुकी है। अब यहां कोई हिन्दू-मुस्लिम विवाद नहीं होता है। वर्ष 2016 से 60 वर्ष से पुराने हिन्दू मंदिरों की घेराबंदी कराने का काम शुरू किया गया, जिससे चोरी की घटनाएं नहीं होती है।

CM AIIMS 5 22Scope News

CM AIIMS 6 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- हमलोगों ने शिक्षा के क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने शिक्षा के क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया। शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। हमलोगों ने नियोजित शिक्षकों की बहाली की। बड़ी संख्या में नए स्कूल खोले गए और सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले लड़के-लड़कियों के लिए पोशाक एवं साइकिल योजना चलाई गई। वर्ष 2023 से बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा दो लाख 58 हजार सरकारी शिक्षकों की बहाली की गई है। वर्ष 2006 से तीन लाख 68 हजार नियोजित शिक्षक बने थे जिसमें से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 28,976 सरकारी शिक्षक बन गए।

CM AIIMS 7 1 22Scope News

CM AIIMS 22Scope News

नियोजित शिक्षकों को BPSC की परीक्षा देने की जरूरत नहीं है – CM नीतीश

उन्होंने कहा कि हमलोगों ने तय किया कि नियोजित शिक्षकों को बीपीएससी की परीक्षा देने की जरूरत नहीं है। उन्हें मामूली सी परीक्षा लेकर, सरकारी शिक्षक बनाया जाएगा। इसके लिए उन्हें पांच अवसर देने का निर्णय लिया गया, जिनमें अबतक चार परीक्षाओं का आयोजन हो चुका है जिसमें दो लाख 66 हजार नियोजित शिक्षक पास हो गए हैं। अब केवल 73 हजार शिक्षक शेष बचे हैं जिन्हें एक मौका और दिया जाएगा। अब कुल मिलाकर सरकारी शिक्षकों की संख्या पांच लाख 24 हजार हो गई है। इसके अलावा बीपीएससी द्वारा 45 हजार नए पदों पर शिक्षकों की बहाली शुरू की जा रही है।

CM Patna 8 1 22Scope News

CM Patna 7 22Scope News

CM नीतीश के साथ दोनों डिप्टी सीएम, कई मंत्री, विधायक और कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सह पटना जिला के प्रभारी सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक श्याम रजक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Patna 9 22Scope News

CM Patna 10 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले को दी 810 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 106 योजनाओं का किया शिलान्यास

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img