मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान भोजपुर जिले को दी 466 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 227 योजनाओं का किया शिलान्यास

भोजपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में भोजपुर जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल परिसर में 100 शैय्या वाले CCB के निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने भोजपुर जिला अंतर्गत राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल परिसर में 100 शैय्या वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक (CCB) के निर्माण कार्य (लागत 4450 लाख रुपए) का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, भोजपुर के शैक्षणिक भवन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल बिल्डिंग, चिकित्सक एवं कर्मचारी आवास आदि के निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर भोजपुर जिले के लिए 197 करोड़ रुपए की लागत से 494 योजनाओं का उद्घाटन एवं 269 करोड़ रुपए की लागत से 227 योजनाओं का शिलान्यास किया।

CM Ara 1 22Scope News

CM Ara 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन कार्य से जुड़े हुए विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने 29,112 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 236 करोड़ रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया। वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आपने महिलाओं की तरक्की के लिए काफी काम किया है। हम सभी जीविका दीदियां सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं से काफी तरक्की कर रही हैं। हमारा परिवार आगे बढ़ रहा है। आपकी कृपा से हमलोग खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

CM Ara 3 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- आपलोग ऐसे ही काम करते रहिए और आगे बढ़िए

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग ऐसे ही काम करते रहिए और आगे बढ़िए। सरकार आपलोगों की हरसंभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के 78 लाभुकों को तीन करोड़ 90 रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही मुख्यमंत्री तालाब मत्स्यिकी विकास योजना, अंतर्जातीय विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना सहित अन्य विभागों की योजनाओं के लाभुकों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, समाज कल्याण विभाग, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, कृषि विभाग, उद्योग विभाग के स्टॉलों का निरीक्षण कर विभाग द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को देखा और उसकी सराहना की।

CM Ara 4 22Scope News

मुख्यमंत्री जीरोमाइल, आरा में रुके और वहां जिले में चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक कार्यों की ली जानकारी

मुख्यमंत्री जीरोमाइल, आरा में रुके और वहां जिले में चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी ली। इस क्रम में भोजपुर जिला अंतर्गत जीरोमाइल से आशमी फ्लाईओवर (एनएच-30 का लेफ्ट आउटर भाग) तक टू लेन आरओबी सहित फोर लेन में चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, आरा शहर हेतु रिंग रोड योजना के तहत पथों एवं फ्लाईओवरों का निर्माण, आरा बक्सर फोर लेन (एनएच-922) से छपरा (माया बबुरा) पथ का फोर लेन से सिक्स लेन में परिवर्तन कार्य, रेलवे स्टेशन से कतिरा पथ एवं रमना मैदान भाया एसपी आवास, कृषि भवन, प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय, जिला न्यायाधीश आवास पथ का चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, चंदवा से धरहरा तक आरा शहर सुरक्षा बांध का सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण कार्य, संदेश से अखगांव होते हुए कोईलवर तक नहर के बांध पर पथ का निर्माण कार्य, देव सूर्य मंदिर परिसर का विकास कार्य एवं सौंदर्गीकरण कार्य सहित अन्य क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

CM Ara 5 22Scope News

CM Ara 6 22Scope News

मुख्यमंत्री कृषि उत्पादन बाजार समिति आरा पहुंचे कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण का जीर्णोद्धार एवं निर्माण का शिलापट्ट अनावरण कर किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री कृषि उत्पादन बाजार समिति, आरा पहुंचे जहां उन्होंने कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण का जीर्णोद्धार एवं निर्माण (लागत 5785.50 लाख रुपए) का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने परिसर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान वहां लगाए गए कृषि उत्पाद, फल आदि का अवलोकन किया और उत्पाद की गुणवत्ता एवं उसके उत्पादन के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में जीविका मार्ट सह प्रशिक्षण केंद्र भवन का निर्माण एवं असैनिक कार्य (लागत 29.99 लाख रुपए) का शिलापट्ट अनावरण कर फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने जीविका मार्ट सह प्रशिक्षण केंद्र भवन का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं एवं कार्य पद्धतियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे जीविका दीदियों को स्वरोजगार में और सहूलियत होगी व उनके उत्पादों को और बेहतर बाजार और मूल्य मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण में स्वादिका कैफे का निर्माण कार्य एवं असैनिक कार्य (लागत 20.75 लाख रुपए) का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उ‌द्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने वहां की सुविधाओं की जानकारी ली।

CM Ara 7 22Scope News

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान भोजपुर जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के दौरान आरा के कृषि उत्पादन बाजार समिति में बने कार्यक्रम स्थल से भोजपुर जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं, सात निश्चय-2 व सात निश्चय-3 की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जिले में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी।

CM Ara 8 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, उनका क्रियान्वयन तेजी से करें

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, उनका क्रियान्वयन तेजी से करें। सात निश्चय-2 के तहत जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत जो योजनाएं निर्धारित की गई हैं, उस पर बेहतर ढंग से कार्य शुरू करें। अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित कर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के हित में कार्य कर रही है, उसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।

CM Ara 9 22Scope News

समृद्धि यात्रा के तहत भोजपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज आरा के कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग बड़ी संख्या में आए हैं आप सबका अभिनंदन करते हैं। आप सब जानते हैं कि 24 नवंबर 2005 को पहली बार एनडीए सरकार बनी तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। याद है ना पहले क्या स्थिति थी? पहले बहुत बुरा हाल था? लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में कितना विवाद होता था। कितना हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा होता था? पढ़ाई का क्या हाल था? बहुत कम बच्चे पढ़ते थे। बहुत कम पढ़ाई होती थी। पहले इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। सडकें बहुत कम थीं और जो थीं उनका बुरा हाल था। बिजली बहुत कम जगह थी। अब किसी प्रकार के डर एवं भय का वातावरण नहीं है। राज्य में प्रेम, भाईचारा एवं शांति का माहौल है। पहले कितना हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा होता था, इसलिए वर्ष 2006 से ही कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू की गयी है। बड़े पैमाने पर कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जा चुकी है। अब कोई झगड़ा झंझट नहीं होता है।

CM Ara 10 22Scope News

CM नीतीश के साथ दोनों डिप्टी सीएम, विधान परिषद के सभापति, कई मंत्री और कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री सह भोजपुर जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक श्री राज सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Ara 11 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img