Earthquake In Tibet : तिब्बत में भूकंप के तेज झटकों से कांपी यूपी-बिहार, आधी रात में…

Earthquake In Tibet

Desk : Earthquake In Tibet – तिब्बत में सोमवार तड़के आए भूकंप के तेज झटकों ने भारत के सीमावर्ती इलाकों तक लोगों को हिला कर रख दिया। भारतीय समयानुसार सुबह 2:41 बजे रिक्टर स्केल पर 5.7 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र 29.02°N अक्षांश और 87.48°E देशांतर पर स्थित था। वहीं इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर बताई गई है। यह क्षेत्र हिमालयी भौगोलिक पट्टी में आता है, जिसे भूकंपीय दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील माना जाता है।

ये भी पढ़ें- JSSC-CGL Paper Leak : CID की पुष्टि 20 लाख में बिका था पेपर, बाबूलाल ने कर दी सीबीआई जांच की मांग… 

Earthquake In Tibet : उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती जिलों में महसूस हुए झटके

भूकंप का असर भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती जिलों में भी महसूस किया गया। गहरी नींद में सो रहे लोग तेज झटकों से अचानक जाग उठे और दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने भूकंप के दौरान के अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे दीवारें और खिड़कियां हिलने लगीं और कुछ सेकंड तक धरती कांपती रही।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : तेज गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में गरजेंगे बादल… 

लोगों से सतर्क रहने की अपील

हालांकि, अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट कर दिया गया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope : विवाहित जीवन में खुश रहना है तो इन चीजों से बचे, सिंह राशि वालो का ऐसा रहेगा दिन… 

विशेषज्ञों के अनुसार, यह झटका एक मध्यम श्रेणी का भूकंप था, लेकिन चूंकि इसका केंद्र हिमालयी क्षेत्र में था, इसलिए भारतीय सीमा तक प्रभाव पहुंचना स्वाभाविक है। भविष्य में किसी भी संभावित आफ्टरशॉक को ध्यान में रखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है।

 

Saffrn

Trending News

Jharkhand TET Exam 2026: जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के लिए...

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने TET परीक्षा को लेकर सरकार से विशेष व्यवस्था और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। संघ...

Jharkhand Startup Success: एक्वालाइन भुवनम ने SEB मूल्यांकन में हासिल किया...

जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण पर काम करने वाले एक्वालाइन भुवनम ने झारखंड स्टार्टअप नीति 2023 के तहत चयनित होकर SEB मूल्यांकन में सर्वोच्च...

Jharkhand T20 Premier League Auction 2026: रॉबिन मिंज बने सबसे महंगे...

 झारखंड टी20 प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में रॉबिन मिंज 15.25 लाख रुपये में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। ईशान किशन 6.25 लाख रुपये में...

Shravan Kumar: सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित सरकार, मंत्री...

बिहारशरीफ में मंत्री श्रवण कुमार ने दो पीसीसी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।Shravan...

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img