रांची: पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अजय सिंह की अध्यक्षता में ईस्टर्न रीजनल पुलिस कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक प्रारंभ हो चुकी है। इस बैठक मे झारखंड के साथ-साथ बिहार, बंगाल, ओडिशा, और छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण बैठक में नक्सली गतिविधियों, साइबर अपराधों, नारकोटिक्स तस्करी और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चार्चा होने की संभावना है।
बैठक मे नक्सली अभियान से लेकर साइबर अपराधों और खुफिया सूचनाओं के वास्तविक समय पर साझा करने की रणनीति तैयार की जा रही है। इसके साथ ही, इस बैठक में आईबी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्तर के अधिकारी भी भाग ले रहे हैं।
सीमावर्ती क्षेत्रों में नारकोटिक्स कारोबार, तस्करी, और अवैध शराब के विरूद्ध रोकथाम की रणनीति बनाने का भी विचार किया जा रहा है। राज्य स्तर पर, एक समन्वय समिति की स्थापना भी की जाएगी, जो इन सभी मुद्दों के समाधान के लिए मदद करेगी। इसके अलावा, अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए साझा अभियान चलाने की भी योजना बनाई जा रही है।

















