रांचीः 15 सितंबर को झारखंड पुलिस मुख्यालय में ईस्टर्न रीजनल पुलिस कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में नारकोटिक्स, नक्सल, साइबर, और तस्करी जैसे मामलों पर आपसी सहयोग को बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की जानी है। बैठक में झारखंड के साथ ही बिहार, बंगाल, ओडिशा, और छत्तीसगढ़ के वरीय पुलिस अधिकारी भाग लेंगे।
बैठक के अंतर्गत, पांच राज्यों की पुलिस एक साथ साइबर अपराध से लेकर नक्सली अभियान और खुफिया सूचनाओं के रियल-टाइम शेयरिंग को लेकर रणनीति तैयार की जायेगी। यह बैठक झारखंड पुलिस के डीजीपी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में होगी।
इस बैठक के माध्यम से खुफिया सूचनाओं को रियल-टाइम में साझा करने के लिए पुलिस संगठन में हर राज्य से नोडल अफसर नियुक्त किए जाएंगे। इन अफसरों की जिम्मेदारी खुफिया सूचनाओं को रियल-टाइम में शेयर करना होगा।
पांचों राज्यों में नक्सल गतिविधियों और उनसे जुड़ी कार्रवाई को लेकर साझा रणनीति तैयार की जाएगी, और सीमावर्ती इलाकों में नारकोटिक्स कारोबार, स्मगलींग, और अवैध शराब के रास्तों को चिन्हित करने और उनकी निगरानी को बढ़ाने की रणनीति भी तैयार होगी। राज्यों के बीच समन्वय के लिए जिला से लेकर राज्य स्तर पर समन्वय समितियों का गठन किया जाएगा। साथ ही, साइबर अपराध और संगठित अपराधों को रोकने के लिए एक-दूसरे से समन्वय करने के लिए साझा अभियान चलाया जाएगा।

















