सर्दियों में खायें हरी मिर्च, पायें सर्दी से निजात

RANCHI DESK : सर्दी के दिनों में क्या खाएं और क्या न खाएं, यह जानना आपके लिए बहुत जरूरी है. क्योंकि इन दिनों आप जो भी कुछ खाते हैं, इसका सीधा असर आपके शरीर पर देखने को मिलता है. इन दिनों कुछ भी ऐसा-वैसा खाने से आपका वजन बढ़ सकता है, कब्ज की समस्या हो सकती है, सर्दी, जुकाम, खांसी और रूखी त्वचा से भी आप परेशान हो सकते हैं. इन सभी से बचने के लिए आपको सर्दियों के दिनों में अपने आहार में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाएं.

ठंड से बचने के लिए लोग भले ही कितने भी जतन क्यों न कर लें, लेकिन ठंड से लड़ने के लिए शरीर की अंदरूनी गर्मी जरूरी होती है, जो हमें किसी स्वेटर, शॉल या जैकेट से नहीं, बल्कि स्वस्थ भोजन खाने से मिलती है. विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दियों में व्यक्ति के शरीर और हड्डियों को अतिरिक्त गर्मी की जरूरत होती है. शरीर में यदि भीतर से खुद को मौसम के हिसाब से ढालने की क्षमता हो, तो ठंड कम लगती है और कई मौसमी बीमारियों से भी बचा जा सकता है. हम आपको बताएंगे कि सर्दी के मौसम में क्या खाना चाहिए .

ठंड में खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां

1 22Scope News

हरी पत्तेदार सब्जियां ठंड के मौसम का बेहतरीन भोजन है. इनमें फाइबर, फॉलिक एसिड, विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्रीशियम और अन्य पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जो आपको सर्दी में स्वस्थ बनाए रखने के साथ ही शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को भी बैलेंस रखते हैं.

सर्दियों के मौसम में खाना चाहिए अनार

2 1 22Scope News

अनार सर्दियों के दौरान आपको स्वस्थ और मजूबत बनाए रखता है. इसमें टैनिन, फ्लेवेनॉइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं. यह आपको सर्दी के दिनों में दर्द और जकड़न से राहत दिलाने में मदद करते हैं. गठिया रोगियों के लिए ठंड में अनार खाना बहुत फायदेमंद है.

सर्दियों में खाएं एवोकैडो

3 22Scope News

सर्दी के दिनों में एवोकैडो का आनंद लिया जा सकता है. इसमें विटामिन ए, सी, ई के साथ फॉलिक एसिड, पोटेशियम और मैग्रीशियम अच्छी मात्रा में होता है. इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट भी होता है, जो आपके दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है.

सर्दी के मौसम में खाने चाहिए खट्टे फल

4 22Scope News
ठंड के दिनों में खट्टे फलों का सेवन करने से इस मौसम में होने वाली बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है. सिट्रस यानि खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो खासतौर से इस मौसम में सबसे ज्यादा होने वाली समस्या सर्दी-जुकाम से लड़ने की ताकत देता है.

सर्दियों में खूब पानी पीएं

5 1 22Scope News
वैसे तो, सर्दियों में प्यास बहुत कम लगती है. इसलिए ज्यादातर लोग सर्दी के मौसम में तेज प्यास लगने पर ही पानी पीते हैं, लेकिन इस मौसम में सबसे ज्यादा पानी और तरल पदार्थ लेने चाहिए.

सर्दी के दिनों में घी खाएं

6 22Scope News
ठंड में घी खाने से आपकी सेहत को बहुत फायदा पहुंचता है. हालांकि, कई लोगों को लगता है कि घी मोटापा बढ़ाता है, लेकिन ये भी सच है कि ठंड के दिनों में शरीर को गर्माहट देने के लिए यह बहुत अच्छा है. रोजाना 15 ग्राम घी का सेवन आप किसी भी रूप में कर सकते हैं. चाहे, रोटी पर लगाकर या सब्जी में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. शरीर को गर्माहट देने के साथ ही यह सर्दियों में स्किन को ड्राय होने से भी बचाता है.

सर्दियों में खाना चाहिए बाजरा

7 22Scope News
सर्दियों में बाजरा खाना बहुत अच्छा माना जाता है. यह शरीर को सबसे ज्यादा गर्मी देता है. इस मौसम में बाजरे की रोटियां जरूर खानी चाहिए. दूसरे अनाजों की अपेक्षा बाजरा में प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है. इसमें मैग्नेशियम, पोटेशियम, मैंगनीज, फाइबर, विटामिन बी और एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जिससे शरीर में गर्मी बनी रहती है.

ठंडों में जरूर पीएं हल्दी वाला दूध

8 22Scope News
मौसम बदलने पर सबसे पहले सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या होती है. ऐसे में हल्दी वाला दूध पीने से आपको बहुत आराम मिलता है. हल्दी में मौजूद एंटी बोयाटिक गुण और दूध में मौजूद कैल्शियम इसकी गुणवत्ता को दोगुना कर देते हैं. ठंड से बचाने के अलावा यह आपको अच्छी नींद दिलाने में बहुत मदद करता है. इससे हड्डियां भी मजबूत होती हैं.

ठंड में अच्छा है लहसुन खाना

9 22Scope News
लहसुन जहां आपके भोजन को स्वादिष्ट बनाता है, वहीं सर्दियों में इसे खाने के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं. यह शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं, जो सर्दी के रोगों से लड़ने में मदद करते हैं.

सर्दी के मौसम में खानी चाहिए हरी मिर्च

10 22Scope News
हरी मिर्च में मौजूद कैप्साइन, नोजल पैज को खोलने में मदद करता है, जिससे आपकी नाक कभी बंद नहीं होती. हरी मिर्च तीखी जरूर होती है, लेकिन इसे खाने से शरीर में गर्माहट पैदा होती है. इसलिए ठंड के मौसम में हर रोज भोजन में एक से दो हरी मिर्च जरूर खानी चाहिए.

ठंड के मौसम में बादाम खाएं

11 22Scope News
सर्दियों में बादाम का सेवन करने से कई बीमारियों से दूर रहा जाता है. इसे खाने से सर्दियों में सबसे ज्यादा होने वाली कब्ज की समस्या से राहत मिलती है.

सर्दी के दिनों में खा सकते हैं गुड़

12 22Scope News
सर्दियों में गुड़ की मांग बढ़ जाती है. ऐसा यूं ही नहीं होता, बल्कि अपने कई गुणों के कारण सर्दियों में गुड़ बहुत फायदा करता है. ये न सिर्फ आपकी पाचन क्रिया को दुरूस्त रखता है, बल्कि मौसम सर्दी-जुकाम और खांसी से बचाता है. इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन होने के कारण यह माइग्रेन, अस्थमा के अलावा कफ की समस्या से भी निजात दिलाता है. सर्दियों में अगर कफ जम जाए, तो गुड़ को अदरक के साथ जरूर खाएं.

सर्दी के दिनों में खाएं ड्राय फ्रूट्स

13 22Scope News

सर्दी के दिनों में ड्राय फ्रूट्स यानि सूखे मेवे खाने चाहिए. इस मौसम में बादाम, पिस्ता और अखरोट से ज्यादा गर्म और कुछ नहीं होता. इसलिए शरीर में गर्माहट बनाए रखने के लिए रोजाना 5 से 6 की मात्रा में ड्राय फ्रूट्स खाएं. इसे आप रूखे या फिर किसी भी चीज में मिलाकर खा सकते हैं.

सर्दियों में खाएं शहद

14 22Scope News
शहद प्राकृतिक रूप से गर्म होता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में गर्माहट आ जाती है और ठंड कम लगती है. इसी वजह से गर्मियों में कभी भी शहद खाने की सलाह नहीं दी जाती. यह आपको सर्दी, जुकाम और फ्लू से दूर रखता है. इसलिए सर्दियों में सुबह एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद डालकर पीएं.

सर्दियों में खानी चाहिए तिल

15 22Scope News
ठंड के दिनों में चिक्की का स्वाद तो आपने खूब लिया होगा. चिक्की तिल से बनी होती है, जो इन दिनों में आपको ठंड से बचाती है. इसमें मौजूद आयरन और कैल्शियम हड्डियों और मांसपेशियों को मजूबती प्रदान करता है. रात में तिल को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर इन्हें खा लें या फिर आप चाहें, तो गुड़ के साथ मिल मिलाकर खाएं. इससे आपको दिनभर ऊर्जा मिलेगी और शरीर में गर्माहट बनी रहेगी. इसके अलावा आप चाहें, तो खाना बनाने के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, यह आपके शरीर के तापमान में मेंटेन करता है.

ठंड से बचने के लिए खाएं जड़ वाली सब्जियां

16 22Scope News
जमीन की नीचे उगने वाली सब्जियां आपको ठंड से बचाने का काम करती हैं. जैसे मूली, शकरकंद आदि. इनसे आपका डाइजेशन स्लो होता है, जिससे अधिक गर्मी उत्पन्न होती है. इन सब्जियों को आप सलाद के रूप में खा सकते हैं या फिर चाहें तो इनका गर्म सूप बनाकर पी लें.

सर्दी के मौसम में जरूर खाएं अदरक

17 22Scope News
अदरक में थर्मोजेनिक प्रॉपर्टी होती है, जो ठंड के दिनों में शरीर में गर्माहट बनाए रखती है. इतना ही नहीं, इसका सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और ब्लड फ्लो में भी सुधार आता है. इसलिए सर्दियों में सुबह अदरक की चाय बनाकर जरूर पीनी चाहिए.

ठंड में करें तुलसी का सेवन

18 22Scope News
हम सभी तुलसी में औषधीय गुण से परीचित हैं. इसमें मौजूद विटामिन सी, विटामिन ए, जिंक और आयरन ठंड लगने से होने वाली बीमारियों से बचाती हैं. इसलिए सर्दियों में रोजाना कच्ची तुलसी का सेवन करना चाहिए, यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ आपके शरीर को भी गर्म रखती है.

सर्दियों में अंडा खाना अच्छा है

19 22Scope News
इसमें कोई शक नहीं है, कि अंडा एक सुपरफूड है और सर्दियों में इसकी डिमांड बहुत ज्यादा होती है. इसे खाने से शरीर को दिनभर की ऊर्जा मिलती है. प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होने के कारण इसमें शरीर में गर्माहट बनाए रखने की क्षमता भी अधिक होती है.

भीषण गर्मी से सड़कों पर पसरा सन्नाटा, आमजन बेहाल

सर्दियों में खायें हरी मिर्च, पायें सर्दी से निजात

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!