सनकी प्रेमी का आंतक, शादी के इनकार करने पर प्रेमिका को चाकू से गोदा

Lohardaga : सनकी प्रेमी का आंतक -डेढ़ साल पहले फेसबुक पर प्यार, फिर प्रेमिका का शादी से इनकार, उसके बाद प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका के गर्दन पर किया वार और आखिर में अपनी जीवन लीला को समाप्त करने की ठानी. कुछ ऐसी ही कहानी है कि इटकी निवासी 22 वर्षीय शुभम और बोकारो निवासी अनुश्री लकड़ा की.
लोहरदगा रेलवे स्टेशन के समीप हन्ना क्लीनिक के पास शादी से मना करने पर शुभम ने अनुश्री के गर्दन पर वार कर दिया. अनुश्री के गिरते ही शुभम ने अपने गर्दन पर भी वार कर लिया.

सनकी प्रेमी का आंतक : फेसबुक पर प्यार, खतरे में जान

जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. अनुश्री की बहन नीलम उरांव ने बताया कि रविवार को अनुश्री उसके आवास पर आयी थी, इसी बीच शुभम आ पहुंचा, और उसे एक कागजात दिखलाने के बहाने बाहर लेकर गया. कुछ देर दोनों में बात होती रही, इस बीच दोनों के बीच कुछ बहस हुई, उसके बाद अचानक से शुभम चाकू से वार करने लगा. चाकू अनुश्री के गर्दन पर लगी.

नीलम उरांव के बताया कि दोनों की जाति अलग होने के कारण परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे. इसकी जानकारी शुभम को दे दी गयी थी, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था, वह किसी भी कीमत पर अनुश्री को अपनाना चाहता है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

एकतरफा प्यार का सनक, नाबालिग प्रेमिका पर तेजाबी कहर

Jamshedpur News :XLRI में क्रिमिनल लॉ के विभिन्न पहलुओं पर सेमिनार आयोजित किया गया

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...