इडी ने किया दावा टेंडर कमीशन के कई राज खुले

रांची: इडी ने टेंडर कमीशन घोटाला मामले में छापेमारी के बाद मंत्री आलमगीर के पीएस रहे संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम को गिरफ्तार किया था।

इडी की ओर से मामले को लेकर अबतक जो जानकारी कोर्ट को दी गई है उसके अनुसार संजीव लाल ने इस बात को कबूल किया है कि टेंडर कमीशन की राशी मंत्री सहीत पूर्व सचिव मनीष रंजन को दी जाती है। पूछताछ में संजीव लाल ने इडी के सामने इसको लेकर भी जानकारी दी है कि इन दोनों के अलावा टेंडर कमीशन की राशी का बटबारा किनके -किनके बिच होती थी

अब तक इडी को इससे संबंधित कई दस्तावेज भी हाथ लगे है। जिसे दिखाकर ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम से भी कई सवाल किए। लेकिन आलमगीर ने उन दस्तावेजों से या तो अनभिज्ञता जताई या चुप्पी साध ली थी।

इडी ने कोर्ट में भी लिखित में जानकारी दी है कि टेंडर कमीशन का बहुत बड़ा नेक्सस चलता है। यह घोटाला 3000 करोड़ तक का हो सकता है।

जांच एजेंसी ने कोर्ट में यह भी दावा किया है कि इसमें कई प्रभावशाली लोगों के नाम भी सामने आए हैं जिनसे पूछताछ जरूरी है।

Jamui Farmer Success Story: जमुई के किसान चंद्रिका मंडल की बदली...

Jamui Farmer Success Story ,पटना:बिहार के जमुई जिले के कर्णपुर पंचायत निवासी 55 वर्षीय किसान चंद्रिका मंडल ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक...

Bihar Mid Day Meal Scheme: बिहार के 30 जिलों में मिड-डे...

Bihar Mid Day Meal Scheme, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में लापरवाही को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...