इडी के समक्ष होटवार के जेलर नसीम खान उपस्थित हुए,पूछताछ शुरू

रांची: बुधवार को इडी के समक्ष होटवार के जेलर नसीम खान उपस्थित हुए। इडी ने नसीम खान से पूछताछ शुरू कर दी है।

ज्ञात है कि इडी ने इस मामले में छ नवंबर को होटवार के जेल अधीक्षक हामीद अख्तर,जेलर नसीम खान और हेड क्लर्क दानिश को समन भेजा था।

इडी ने सात नवंबर को हेड क्लर्क, आठ को जेलर और नौ नवंबर जेल अधीक्षक को पूछताछ के लिए ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा था। मांगलवार को इडी ने जेल के हेड क्लर्क से पूछताछ की थी।

होटवार में तीन नवंबर की शाम को इडी ने छापा मारा था। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में इडी को सर्विलांस से जो जानकारी मिली थी उसके आधार पर छापामारी की थी।

इडी को जानकारी मिली थी कि जेल मे बंद इडी के सरकारी गवाहों को धमकाया जा रहा है। इडी के अफसरों के खिलाफ साजिश की जा रही है। मनी लॉन्ड्रिंग के अहम सबूतों को नष्ट करने की कोशिश हो रही है।

 

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...