कई इंजीनियरों से भी पूछताछ की तैयारी में ईडी

रांची: ग्रामीण कार्य विभाग के कई इंजीनियरों से भी पूछताछ की तैयारी ईडी ने शुरू कर दी है। सुत्र बता रहें है कि ग्रामीण कार्य विभाग के कुछ इंजीनियर अभी से ईडी के रेडार में है। इन इंजीनियर को ईडी जल्द समन जारी कर आलमगीर आलम के सामने बैठाकर पूछताछ की जा सकती है।

ईडी की जांच मे कमीशन वसूली में कई इंजीनियरों के नाम भी सामने आए है,ये सभी इंजीनियर जो भी वसूली करते थे वह रुपए संजीव लाल को पहुंचाते थे। एक-एक रुपए का हिसाब रखने और कमीशन की राशि अधिकारियों के बीच बांटने की जिम्मेदारी भी संजीव लाल की ही थी। उधर, संजीव ने भी कई अहम जानकारी दी है। इसके आधार पर अन्य लोगों को भी समन भेजे जाएंगे।

दूसरी तरफ इसी मामले में ईडी ने  गिरफ्तार ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से ईडी ने पूछताछ शुरू कर दी है। पहले दिन उनसे कुछ सामान्य सवाल किए गए। उनके खुद के बारे में और परिवार के सदस्यों के बारे में पूछताछ की गई, जिसका उन्होंने जवाब दिया।

इस मामले में सूत्र बता रहें है कि ईडी ने आलमगीर आलम से पूछताछ के लिए 20 20 सवाल तैयार किए हैं। ये सभी सवाल छह दिन में पूछे जाएंगे।  ईडी को उनकी छह दिन की रिमांड मिली है। उनसे पूछा जाएगा कि उन्होंने संजीव लाल को ही अपना आप्त सचिव (पीएस) क्यों बनाया?

क्या संजीव लाल से आपका पुराना परिचय था या फिर किसी विभागीय अधिकारी की सलाह पर उसे रखा था ? आपके कार्यकाल में कितने और कितनी राशि के टेंडर का निष्पादन हुआ? संजीव लाल के घरेलू नौकर जहांगीर आलम को क्या आपने उसके पास रखा था।

टेंडर निष्पादन में कौन-कौन से विभागीय इंजीनियर सक्रिय थे। इसके अलावा टेंडर कमीशन से जुड़े सवाल हैं, जो उनसे पूछे जाएंगे। ताकि खुलासा हो सके कि इस नेक्सस में कौन-कौन से लोग शामिल हैं।

Jamui Farmer Success Story: जमुई के किसान चंद्रिका मंडल की बदली...

Jamui Farmer Success Story ,पटना:बिहार के जमुई जिले के कर्णपुर पंचायत निवासी 55 वर्षीय किसान चंद्रिका मंडल ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक...

Bihar Mid Day Meal Scheme: बिहार के 30 जिलों में मिड-डे...

Bihar Mid Day Meal Scheme, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में लापरवाही को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...