17 लोगों को ईडी ने समन जारी किया

रांची: ईडी ने राजधानी के प्रमुख व्यापारियों और न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल पर कड़ी कार्रवाई की ओर संकेत दे रहा है।

विष्णु अग्रवाल ने हाल ही में पुगडु में 9.30 एकड़ खासमहल जमीन खरीदी है और इस संदर्भ में ईडी ने संदिग्धता की जांच शुरू की है। ईडी ने जमीन से जुड़े 17 लोगों को समन जारी करके पूछताछ के लिए बुलाया है।

यह जांच 19 जुलाई के बाद भी जारी रहेगी, जब ईडी रोजाना संदिग्ध लोगों से पूछताछ करेगी। जून महीने में ईडी ने पुगडु जमीन खरीद से जुड़े सभी दस्तावेजों को प्राप्त कर लिया था।

ईडी ने मामले में आशीष कुमार गांगुली समेत 17 लोगों को समन किया गया है। आशीष ने 9 अगस्त 2019 को विष्णु अग्रवाल को यह जमीन बेची थी, जबकि उसके पास पहले से ही इस जमीन की लीज होने की जानकारी था।

ईडी की जांच में पता चला है कि गांगुली ने 2013 में इस जमीन के लीज रिन्यूअल के लिए तत्कालीन जिला प्रशासन को आवेदन दिया था और इस जमीन की लीज 31 मार्च 2014 तक रामचंद्र मुखर्जी के नाम पर स्वीकृत हो चुकी है। इसके बावजूद, आशीष ने इस जमीन को विष्णु अग्रवाल को बेच दिया था।

ईडी अब जल्द से जल्द रांची के हेहल अंचल में स्थित बजरा मौजा जमीन मामले में केस दर्ज करने के लिए राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर अनुशंसा की है। ईडी ने पीएमएलए की धारा 66 (2) के तहत एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।

 

 

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...