होटवार जेल में कटेगी विरेन्द्र राम की आज की रात

RANCHI : करोड़ों की अवैध संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार चीफ इंजीनियर विरेन्द्र राम की आज की रात रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में कटेगी. ईडी ने वीरेंद्र राम को 5 दिनों की रिमांड में भेज दिया है. शुक्रवार को ED रविन्द्र राम को रिमांड पर लेगी. बता दें कि ईडी ने कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड की मांग की थी. वीरेंद्र राम को ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में पेश किया था.

चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को ईडी ने कोर्ट में किया पेश

125 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति के मामले में ईडी ने झारखंड ग्रामीण विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को आज कोर्ट में पेश किया. उन्हें पूछताछ के बाद कल देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था. साथ ही इनकी महंगी गाड़ियों को भी ईडी ने जब्त कर लिया. वीरेंद्र राम के आवास से करीब डेढ़ करोड़ के जेवरात बरामद किये गये. वहीं दो दिनों तक लगातार छापेमारी के बाद ईडी ने गिरफ्तार किया था.

ed court 22Scope News

वीरेंद्र राम के कई ठिकानों पर दो दिनों तक ईडी ने की छापेमारी

ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के दो दर्जन ठिकानों पर मंगलवार और बुधवार को छापेमारी की गई थी. छापेमारी के बाद वीरेंद्र राम को राजधानी रांची के अशोक नगर स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया गया. छापेमारी में ईडी को वीरेंद्र राम के पास से अकूत संपत्ति की जानकारी मिली.

उसके पास लगभग डेढ़ करोड़ के आभूषण, लाखों रुपये, कई लग्जरी गाड़ियां, कई बैंक के एकाउंट, देश के विभिन्न इलाकों में प्रॉपर्टीज के साथ-साथ दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में वीरेंद्र राम के परिवार के सदस्यों के नाम पर तीन आलीशान मकान है, जिनका बाजार मूल्य करीब 40 करोड़ रुपए से अधिक है. पिछले महीने उन्होंने अपने पिता गंगाराम के नाम पर दिल्ली के छतरपुर में चार करोड़ रुपए में एक मकान खरीदा है, जिसे तोड़कर नए सिरे से निर्माण कराया जा रहा है.


ईडी ने जब्त किये हैं पेन ड्राइव

बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के सोनारी में अपार्टमेंट,

मानगो के ग्रीन वाटिका में दो डुप्लेक्स है. साथ ही रांची,

पटना और सिवान के मैरवा में करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित की है.

जानकारी के अनुसार एक पेनड्राइव भी मिला है. जिससे कई

अहम जानकारी बाहर आ सकती है. यह जानकारी भी मिली है

कि सीए के जरिए बीरेंद्र राम ने कई शेल कंपनियों में निवेश कर रखा है.

अब वीरेंद्र राम ईडी के पकड़ में आ चुके हैं ऐसे में कई लोगों के

नाम सामने आने की संभावना है. जिससे कई नामचीन लोगों की मुश्किलें भी बढ़ सकती है.

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...