पटना : जेल में बंद भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी और उर्जा विभाग के पूर्व प्रधान सचिव Sanjeev Hans की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच और तेज कर दी है। बुधवार को ईडी ने एक बार फिर संजीव हंस और अन्य के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली, गुड़गांव और कोलकाता समेत 13 स्थानों पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई के दौरान ईडी ने 60 करोड़ के शेयर, 23 लाख रुपए नकद के साथ ही 16 लाख रुपए मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद की है।

बुधवार को ईडी पटना जोनल कार्यालय की अलग-अलग टीमों ने सुबह-सुबह ही आईएएस Sanjeev Hans और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिग और भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली, कोलकाता, गुड़गांव और जयपुर के साथ ही नागरपुर समेत 13 पर एक साथ छापा मारा। जांच दल की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस भी तैनात की गई थी।
यह भी देखें :
सूत्रों ने दी अहम जानकारी
सूत्रों ने बताया प्रवर्तन निदेशालय का छापेमारी अभियान देर शाम तक चला। ईडी ने अपनी इस कार्रवाई के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस तो बरामद किए ही इसके साथ ही 60 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर, करीब 16 लाख रुपए मूल्य के अस्पष्टीकृत विदेशी मुद्रा और लगभग 23 लाख रुपए भी बरामद किए।



















