DSP Sanjeev Kumar पर SUV का शिकंजा, पटना, खगड़िया व जहानाबाद में एक साथ छापेमारी

जहानाबाद : बिहार में एक और लोक सेवक पर भ्रष्टाचार की गाज गिरी है। विशेष निगरानी इकाई (SUV) ने जहानाबाद में तैनात DSP Sanjeev Kumar के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना, खगड़िया और जहानाबाद में डीएसपी के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, DSP Sanjeev Kumar पर करीब एक करोड़ 52 लाख रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जो उनकी ज्ञात आय से कई गुना अधिक बताई जा रही है। एसयूवी ने इस मामले में निगरानी थाना में खुद प्राथमिकी दर्ज की है और पहले से जुटाए गए कई पुख्ता सबूतों के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।

Goal 7 22Scope News

DSP Sanjeev Kumar पर SUV का शिकंजा – SUV टीम DSP स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में 3 जिलों में एक साथ सुबह से कर रही है रेड

सूत्रों के मुताबिक, निगरानी की टीम डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में तीनों जिलों में एक साथ सुबह से छापेमारी कर रही है। फिलहाल कार्रवाई शुरुआती दौर में है, इसलिए जब्त संपत्तियों या दस्तावेजों का विस्तृत ब्यौरा अभी जारी नहीं किया गया है। इस कार्रवाई से पूरे बिहार पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि, निगरानी इकाई के किसी भी अधिकारी ने अभी तक औपचारिक बयान नहीं दिया है।

कहा जा रहा है कि छापेमारी पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी प्रेस को उपलब्ध कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ वर्षों में बिहार में लोकसेवकों पर निगरानी की कार्रवाई तेज हुई है। खासकर, आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामलों में एसयूवी की सक्रियता लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़े : निगरानी टीम ने 20 हजार घूस लेते महिला दारोगा व चोकीदार को किया गिरफ्तार

मुजफ्फर इमाम की रिपोर्ट

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...