Ranchi– दिन भर की लम्बी पूछताछ के बाद आखिरकार ईडी ने फ्रन्टलाइन एंड विनायिका ग्रूप के मालिक विशाल चौधरी क हिरासत में ले लिया. इसके पहले विशाल चौधरी पर मिले नोटों की गिनती के लिए ईडी को नोट गिनने की मशीन मंगानी पड़ी थी. यहां बता दें कि ईडी की टीम फ्रन्टलाइन एंड विनायिका ग्रूप और दुर्गा डेवलपर्स से जुड़े छह ठिकानों पर ईडी की छापेमारी कर रही है.
फ्रन्टलाइन एंड विनायिका ग्रूप के मालिक है विशाल चौधरी

यहां बता दें कि इसके पहले खनन सचिव पूजा सिंघल के सीए रहे सुमन कुमार झा के आवास पर मिले करोड़ों की राशि की गिनती के लिए कई बैंकों से नोट गिनने की मशीन मंगवाई थी. ईडी की टीम दुर्गा डेवलपर्स के मालिक दुर्गा झा, उनके भाई अनिल झा और उनके अन्य संबंधियों के कार्यालयों पर भी छापे मारी कर रही है. इसमें अशोक नगर रोड नंबर 5 में दुर्गा डेवलपर्स का ऑफिस, पुंदाग में Oak forest, फ्रन्टलाइन एंड विनायिका ग्रूप के मालिक विशाल चौधरी का ठिकाना शामिल है.
मुजफ्फरपुर में भी त्रिवेणी चौधरी के आवास पर छापेमारी
इस बीच बिहार के मुजफ्फरपुर के राहुल नगर में त्रिवेणी चौधरी नमक व्यक्ति के आवास पर ईडी की टीम ने छापेमारी की है.मूलत: साहबेगंज के रहने वाले त्रिवेणी चौधरी का बेटा झारखंड में पॉलिटेक्निक कॉलेज चलाता है. आशंका जतायी जा रही है कि यह सभी छापेमारी पूजा सिंघल मामले से जुड़ा है.
यहां बता दें कि झारखंड के खनन सचिव पूजा सिंघल के सीए के आवास पर ईडी की छापेमारी में करीबन 18 करोड़ की राशि बरामद की गयी थी. अभी भी ईडी को ओर से उनके साथ पूछताछ जारी है, जबकि उनके सीए सुमन कुमार झा को जेल भेजा जा चुका है. पुंदाग में निशित केशरी कंस्ट्रक्शन के आवास और कार्यालय में भी ईडी की छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि निशित केशरी राज्य के गृह सचिव राजीव अरुण एक्का के करीबी है.
Highlights


















