ईडी ने कमलेश को भेजा तीसरा समन

रांची: ईडी ने जमीन माफिया कमलेश को तीसरा समन भेजा है और 28 जून को ईडी के रांची एयरपोर्ट रोड स्थित कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है।

उस पर आदिवासी प्रकृति की सीएनटी व सरकारी जमीन की अवैध तरीके से कागजात पर खरीद-बिक्री करने का आरोप है। ईडी ने 21 जून को उसके कांके रोड स्थित चांदनी चौक के पास एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-603सी में छापेमारी की थी।

छापेमारी में फ्लैट से एक करोड़ रुपए नकदी के अलावा 100 कारतूस बरामद किए गए थे। 100 कारतूस की बरामदगी मामले में कमलेश के विरुद्ध रांची के कांके थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसकी रांची पुलिस जांच कर रही है।

छापेमारी के बाद से ही कमलेश फरार है। यह भी बताया जा रहा है कि वह विदेश भाग गया है। हालांकि, पुलिस व ईडी के अधिकारी उसका लोकेशन लेने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फरारी की स्थिति में जांच एजेंसियां कमलेश की गिरफ्तारी का भी प्रयास करेगी।

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में जल्द शुरू होंगी दो...

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में घूमने आने वाले पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए जल्द ही नई सुविधाएं शुरू होने जा रही...

Samrat Chaudhary Demands Apology: प्रधानमंत्री के परिवार पर टिप्पणी को लेकर...

Samrat Chaudhary Demands Apology, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस...

Vaishali Raghopur Clash: वैशाली में प्रशांत किशोर की मौजूदगी में हिंसक...

Vaishali Raghopur Clash: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र की रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला में 13 बच्चों के दशकर्म कार्यक्रम...