ईडी ने डॉ. इश्तियाक के बैंक स्टेटमेंट की जांच शुरू की, विदेशी फंडिंग की आशंका

रांची:ईडी ने आतंकवादी संगठन अलकायदा इंडिया सब कॉन्टिनेंट (एक्यूआइएस) के गिरफ्तार सरगना डॉ. इश्तियाक के बैंक स्टेटमेंट की गहन जांच शुरू कर दी है। ईडी को संदेह है कि डॉ. इश्तियाक को विदेशी फंडिंग प्राप्त हो रही थी, और वह मनी लॉन्ड्रिंग के तहत इस मामले की जांच कर रही है।

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि डॉ. इश्तियाक के खाते में पैसे कहां से आ रहे थे। इसके अलावा, डॉ. इश्तियाक से पूछताछ की जाएगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह बबलू खान, जो लेक व्यू अस्पताल का संचालक है, को कितने समय से जानता था। इस पूछताछ के आधार पर, ईडी दोनों के बयानों का मिलान कर मामले की गहराई में जाने की कोशिश करेगी।

इससे पहले, 26 अगस्त को, ईडी ने बबलू खान से पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान, बबलू खान से लेक व्यू अस्पताल में किए गए निवेश और डॉ. इश्तियाक के साथ उसके संबंधों के बारे में जानकारी ली गई थी। ईडी टीम अब अस्पताल के प्रबंधन से जुड़े अन्य लोगों के बयान भी लेगी और जांच करेगी कि जमीन घोटाले के पैसे  कहां-कहां लगा हुआ। इसके साथ ही, अस्पताल में लेन-देन की जानकारी भी एकत्र की जाएगी।

ईडी को यह भी जांचना है कि क्या जमीन घोटाले का आतंकवादी कनेक्शन है या नहीं। उल्लेखनीय है कि डॉ. इश्तियाक अहमद 2017 से लेक व्यू अस्पताल से जुड़ा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे 22 अगस्त को रांची के बरियातू स्थित जोड़ा तालाब के पास से गिरफ्तार किया था। लंबी पूछताछ के दौरान, यह जानकारी मिली कि डॉ. इश्तियाक टेलीग्राम ऐप के माध्यम से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों के संपर्क में था। अब, झारखंड में और कितने लोग इस नेटवर्क से जुड़े हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...