Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की सर्जरी पर आज हो सकता है फैसला, अमेरिकी डॉक्टरों को भेजी गई रिपोर्ट

रांची/दुमका: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और उनका ब्रेन आंशिक रूप से काम कर रहा है। नयी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ब्रेन के वरिष्ठ चिकित्सक उनकी देखरेख कर रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को दुमका में बताया कि उनकी लगातार डॉक्टरों से बातचीत हो रही है। मंत्री की मेडिकल रिपोर्ट अमेरिका भेजी गई है, जहां विशेषज्ञों की राय ली गई है। इस पर रविवार को आगे की कार्रवाई होगी।

इस बीच, शुक्रवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाजरत रामदास सोरेन का हालचाल जानने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि रविवार को मेडिकल बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें पिछले एक सप्ताह की रिपोर्ट का अध्ययन कर सर्जरी पर निर्णय लिया जाएगा।

गौरतलब है कि गत शनिवार को मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें एयर लिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाया गया था।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

8,992 पशु सखियां संभाल रहीं जिम्मेदारी, जानिए कैसे बदल रही बिहार...

पटना: बिहार के ग्रामीण इलाकों में पशुपालन अब परिवारों की आमदनी बढ़ाने और आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है। पारंपरिक खेती...

बिहार में ₹2.25 लाख करोड़ का निवेश! किन सेक्टरों में बदलने...

पटना: बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम सामने आया है। राज्य में उद्योग और ऊर्जा क्षेत्र के...

शौच जाने का बहाना और फिर फरार होने की कोशिश, हत्यारी...

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में पुलिस रिमांड पर पूछताछ के लिए लाए जा रहे एक कथित अपराधी ने पुलिस वाहन से उतरकर फरार होने...