बुजुर्ग दंपती का इकलौता बेटा 45 दिनों से लापता, पुलिस अधिकारियों से लगा रहे मदद की गुहार

रिपोर्टः मुन्ना कुमार

धनबादः जिले के कतरास रामकलानी ओपी के रहने वाले शंकर प्रसाद कुम्हार और उनकी पत्नी जयंती देवी का बेटा सोनु उर्फ दुधनाथ कुम्हार 45 दिनों से लापता है. इसकी शिकायत पीड़ित दंपती ने स्थानीय थाना में की है. लेकिन अबतक बेटे की बरामदगी नहीं हो पाई है. पीड़ित दंपती कार्रवाई के लिए लगातागर थाना के चक्कर लगा रहे हैं. सुनवाई नहीं होने के कारण आज बुजुर्ग दंपती ने जिले के वरिय पुलिस पदाधिकारी से मुलाकात की और बेटे के सकुशल वापसी की गुहार लगाई.

बहू के मायके जाने के बाद से लापता है सोनू

सोनू के पिता और मां ने बताया की सोनु उनका इकलौता बेटा है. 2020 में गोविन्दपुर के बागसुमा में उसकी शादी हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद से ही बहु के द्वारा तरह तरह के हथकंडे अपना कर घर में विवाद कराती थी. पिछले दिनों लड़की के परिजनों ने घर पर आकर बुजुर्गों के साथ मार पीट भी की और सारी संपत्ति बहु के नाम पर करने को कह रहा था. ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है. जिसके बाद बहु मायके चली गई. इसी बीच मेरा बेटा 45 दिनों से गायब है.

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...