बेटा-बहू की प्रताड़ना से परेशान वृद्ध दंपती पहुंचे जनता दरबार, लगाई न्याय की गुहार

धनबाद. मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनी। इसमें धनबाद के बारामुड़ी से आए एक वृद्ध दंपती ने बेटा बहू की प्रताड़ना से बचने की गुहार लगाई।

वृद्ध दंपती पहुंचे जनता दरबार

दंपती ने बताया कि अनुसेवक के पद से सेवानिवृत होने के बाद वे अपने निजी मकान में रहते थे। बेटा की शादी करने के बाद बहू और बेटा दोनों मिलकर वृद्ध दंपती को आए दिन प्रताड़ित करते हैं। मारपीट भी करते हैं। इस कारण उन्होंने अपना निजी मकान छोड़कर भाड़े के मकान में आसरा लिया है। उन्होंने बेटा बहू की प्रताड़ना से बचाने और दोनों को घर से बाहर करने की गुहार लगाई।

वहीं सीएमपीएफ कॉलोनी के अमन ग्रीन अपार्टमेंट में रहने वाली महिला ने बताया कि वहां एक फ्लैट में किराए पर रहती है। नियमित रूप से किराया देती है। परंतु 2 सितंबर को फ्लैट मालिक ने फ्लैट का बिजली कनेक्शन काट दिया। महिला ने बिजली कनेक्शन पुनः बहाल करवाने का अनुरोध किया।

वहीं वासेपुर से आए एक व्यक्ति ने उनकी रैयती जमीन हड़पने और उस पर अवैध कब्जा करने के लिए दबंगों द्वारा जबरन जेसीबी से बाउंड्री वॉल तोड़ देने की शिकायत की।

इसके अलावा जनता दरबार में जमीन का मुआवजा नहीं मिलने, रैयती जमीन पर जबरन कब्जा करने, घर तक आने जाने का रास्ता बंद कर देने, तोपचांची में वन विभाग की जमीन पर जबरन कब्जा करके आम रास्ता बंद कर देने, बाघमारा के कपूरिया व कंचनपुर पंचायत में अवैध नमक फैक्ट्री को बंद कराने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हए।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...