मोकामा : मोकामा थाना क्षेत्र के मोर पोखर पर बुजुर्ग किसान भुखन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह घटना मंगलवार की रात हुई। बुजुर्ग रात में श्राद्ध का भोज खाकर अपने गोशाला में सो रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने कनपट्टी और सिर में दो गोली मारकर मौत की नींद सुला दी।
घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई है
घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई है। इस घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। पटना से एफएसएल, स्वान दस्ता और तकनीकी टीम भी बुलाई गई है। बाढ़ एसडीपीओ राम कृष्णा मौके पर कैंप कर रहे हैं। हत्या का कोई कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। मृतक भुखन यादव किसी से आपसी रंजिश की बात भी सामने नहीं आई है। मोकामा पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।


यह भी पढ़े : ठनका गिरने से महिला की मौत, मासूम घायल, प्राकृतिक आपदा ने उजाड़ा परिवार
विकाश कुमार की रिपोर्ट

















