महंगी हो जायेगी बिजली,15 जनवरी के बाद नयी टैरिफ की घोषणा

रांची: झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने जेबीवीएनएल से प्रस्तावित टैरिफ पर आयी आपत्तियों पर जवाब मांगा है. जेबीवीएनएल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए नयी टैरिफ का प्रस्ताव दिया था.

इसे भी देखे-झारखंड में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

जिस पर आयोग ने आमलोगों से टैरिफ प्रस्ताव पर आपत्तियां मांगी थी. इसके लिए रांची, धनबाद, जमशेदपुर, देवघर, डालटेनगंज व हजारीबाग में जनसुनवाई की गयी थी.

इसे भी देखे-साइबर अपराधी लालच देकर खुलवा रहें है एकाउंट, जांच में 50 लाख रुपए से ऊपर के ट्रांजेक्शन की बात आयी सामने

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में नयी टैरिफ का विरोध करते हुए उद्यमी, व्यावसायिक संगठनों ने अपनी आपत्ति दर्ज करायी थी. अब नियामक आयोग ने सभी आपत्तियों को जेबीवीएनएल के पास भेज दिया है. जेबीवीएनएल से एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है.
आयोग के सूत्रों ने बताया कि नयी टैरिफ की प्रक्रिया के तहत जेबीवीएनएल से जवाब मांगा गया है. जवाब आने के बाद नयी टैरिफ बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.

इसे भी देखे-जनरल अस्पताल के प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन

इसके लिए विशेषज्ञों से भी आयोग राय ले रहा है. 15 जनवरी से लेकर 31 जनवरी के बीच कभी भी नयी टैरिफ की घोषणा हो सकती है. आयोग इसकी तैयारी में जुटा हुआ है.

इधर, जेबीवीएनएल के अधिकारी भी जवाब बनाने में जुटे हुए हैं. बताया गया कि जनवरी के प्रथम सप्ताह तक जवाब भेज दिया जायेगा.

गौरतलब है कि जेबीवीएनएल ने इस बार घरेलू उपभोक्ताओं की दर 6.30 रुपये प्रति यूनिट से बढ़ाकर 8.60 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया है. इसका भारी विरोध जेसिया व चेंबर के प्रतिनिधियों ने किया है.

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...