Emergency Landing : दिल्ली से शिलांग जा रही फ्लाइट की पटना में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

पटना : Emergency Landing – राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दिल्ली से शिलांग जा रही विमान की बर्ड हिट के कारण पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह दिल्ली से शिलांग जा रही विमान संख्या Sg2950 अचानक एक पक्षी से टकराई गई, जिस वह से विमान को इमरजेंसी में पटना एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा है। बताया जा रहा है कि बर्ड हिट के कारण विमान के शीशे को क्षति पहुंची है। इस फ्लाइट में कुल 80 पैसेंजर सवार थे जो दिल्ली से शिलांग जा रहे थे।

Also Read : इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हुई दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर को देखने पहुंचे वायु सेना और आर्मी के अधिकारी

Emergency Landing :

फिलहाल तकनीकी टीम के लोग विमान की जांच में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग से यात्री थोड़ा घबरा गए हैं। हालांकि विमान में सवार यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं इस घटना के बाद से पटना एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। टेक्निकल टीम की जांच पूरी होने के बाद सब ठीक ठाक रहने पर विमान को टेक ऑफ कराया जाएगा।

महीप राज की रिपोर्ट

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...