Advertisment

अस्पताल के कैदी वार्ड में पहुंचे कैदी ने कैसे मचाया उत्पात जानिये,,,,,

मधेपुरा : सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में कैदी रमेश वासकी ने जमकर उत्पात मचाया. इस कैदी ने अस्पताल के कैदी वार्ड में पहुँचते ही सिपाही सहित पहले से भर्ती दो बीमार कैदियों के साथ मारपीट शुरू कर दी. दरअसल मधेपुरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में जेल से एक कैदी को भेजा गया. जब उसे वार्ड में रखा गया तो उसने वहां उत्पात मचाना शुरू कर दिया. उस कैदी वार्ड में पहले से दो कैदियों को ईलाज के लिए रख गया था. कैदी ने दोनो कैदियों के साथ मारपीट शुरू कर दी जब उसे समझाने बुझाने के लिए कैदी वार्ड के सुरक्षाकर्मी पहुंचे तो उनके ऊपर भी हमला करने का प्रयास किया गया.

इस कैदी की गिरफ़्तारी शराब के साथ पकड़े जाने पर हुयी थी. पकड़े जाने के बाद इसने जेल में भी उत्पात मचाया था जिसके बाद एग्रेसिव एटीट्यूड को देखकर उसे सदर अस्पताल भेजा गया.  लेकिन यहां ये बाकी कैदी के लिए भी आफत बन गया. मीडियाकर्मियों के पहुंचने के बाद आनन फानन में वहां पहले  से इलाज करा रहे दोनों कैदियों को वार्ड से बाहर निकाला गया.

रिपोर्ट : राजीव रंजन

फर्जी तरीके से चल रहे निजी अस्पताल को अधिकारियों ने किया सील, संचालक फरार

Ranchi Land Rate Update: एक अगस्त से ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन...

रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में 1 अगस्त से जमीन, भवन और फ्लैट की नई सरकारी दरें लागू होंगी। नामकुम, कांके और रातू समेत कई...

Ranchi Birth Death Certificate: नगर निगम ने जारी किए 7,991 प्रमाण...

रांची नगर निगम ने अप्रैल से 24 जुलाई तक 7,991 जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए। जन्म के 587 और मृत्यु के 236...

Durand Cup 2026: रांची में आज होगा भव्य आगाज, मुख्यमंत्री हेमंत...

रांची में आज 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप 2026 का भव्य उद्घाटन होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे शुभारंभ। जेएफसी और डिफेंडर्स एफसी के बीच...