कर्मचारी संघ ने राजद सांसद का लिया सहारा, सौंपा मांग पत्र

गयाजी : बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ बीते 12 दिनों से गांधी मैदान धरनास्थल पर धरना दे रहा है। धरना के 12वें दिन धरना पर बैठे कर्मचारियों ने जहानाबाद एमपी सुरेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 10 मांगों का उल्लेख किया गया है। मूल मांग वेतन वृद्धि की है। मांग पत्र के हवाले से यह भी कहा गया है कि 2012 से पहले कमर्चारियों को वेतन था उसके बराबर ही कर दिया जाए।

DIARCH Group 22Scope News

वेतन बढ़ता है लेकिन यहां वेतन बढ़ाए जाने के बजाय घटा दिया गया है – कर्मचारी नेता रंजन कुमार सिंह

ज्ञापन सौंपने वाले कर्मचारी नेता रंजन कुमार सिंह ने बताया कि किसी का वेतन बढ़ता है लेकिन यहां वेतन बढ़ाए जाने के बजाय घटा दिया गया है। रंजन सिंह ने बताया कि बीती नौ अगस्त से पर बैठे हैं लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। जबकि धरना पर बैठने से पूर्व संघ ने तीन अगस्त को पटना में सरकार को पत्र देकर चेताया था कि उनकी मांगों पर यदि कोई सुनवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन का सहारा लेंगे। यही वजह है कि बीते नौ अगस्त से धरना पर लगातार सभी कर्मी बैठे हैं। इधर, सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि कर्मचारियों की मांग जायज है। इनकी मांग को सरकार तक उचित माध्यम से पहुंचाया जाएगा। जहां तक होगा। इनकी मदद की जाएगी।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : वोटर अधिकार यात्रा : राहुल गांधी कुछ घंटों के लिए नहीं रहेंगे मौजूद, तेजस्वी यादव संभालेंगे मोर्चा…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...