Advertisment

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 किलो अफीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर एसटीएफ की मदद से की गई कार्रवाई में 10.54 किलोग्राम अफीम जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है। इस दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

सूचना के आधार पर पुलिस व STF की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की – SP स्वर्ण प्रभात

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर नरसिंह बाबा मंदिर के पास एक उजले रंग की एर्टिगा कार में भारी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की।

Motihari Police 1 8 22Scope News

छापेमारी के दौरान कार से 10.54 किलो अफीम बरामद की गई व मौके से 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया

वहीं छापेमारी के दौरान कार से 10.54 किलो अफीम बरामद की गई और मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारखंड के चतरा जिले के साजन कुमार यादव (21 वर्ष), मुन्ना कुमार यादव (24 वर्ष) और गया जिले के अनुज कुमार साव (27 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए अफीम सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी जितेंद्र चौधरी को गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सरैया खास स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Motihari Police 2 8 22Scope News

इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है, ताकि अन्य जुड़े लोगों की भी पहचान कर कार्रवाई की जा सके – पुलिस

पुलिस ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है, ताकि अन्य जुड़े लोगों की भी पहचान कर कार्रवाई की जा सके। इस संबंध में डुमरियाघाट थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। मोतिहारी पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी सूरत में अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Motihari Police 10 22Scope News

Motihari SP 5 22Scope News

यह भी पढ़े : बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, 70 लाख की अफीम जब्त, नेपाल से लाई गई थी खेप

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...