31 पंचायतों के लिए 25 अक्टूबर तक दाखिल होगा नामांकन, प्रशासनिक तैयारी पूरी

गोपालगंज : कुचायकोट प्रखण्ड के 31 पंचायतों के लिए विभिन्न पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक नामांकन की प्रकिया शुरू होगी. नामांकन को लेकर प्रशानिक तैयारियां पूरी कर ली गई है. नामांकन के लिए कुचायकोट प्रखंड कार्यालय से सटे उच्च विद्यालय कुचायकोट बालक के प्रांगण में नामांकन दाखिला का कार्य किया जाएगा. नामांकन के लिए बैरिकेटिंग करने के साथ ही टेंट आदि लगाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है.

दरअसल कुचायकोट प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. यहां 19 तारीख से नामांकन हो रहा था परंतु सरकारी छुट्टी होने की वजह से अब यहां 20 तारीख से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 25 तक चलेगी. इसके लिए स्थानीय विद्यालय में बैरिकेडिंग कर काउंटर बना दिए गए हैं.

विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग काउंटर

विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाकर प्रत्याशियों को नामांकन करने की सुविधा दी जा रही है. वही किसी भी प्रत्याशी को नामांकन केंद्र तक अपना वाहन या समर्थक ले जाने की इजाजत नहीं दी गई है. सिर्फ प्रत्याशी के साथ उसका एक प्रस्तावक ही नामांकन केंद्र पर जाएगा. यदि महिला प्रत्याशी हैं तो उनके पति को नामांकन केंद्र तक जाने की इजाजत होगी. बांकी भीड़भाड़ से बचने के लिए सभी समर्थकों को और प्रत्याशियों के वाहनों को बैरिकेडिंग के बाहर ही रोका जाएगा, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम कर दिए गए हैं. नामांकन सुबह 11ः00 बजे से शाम को 4ः00 बजे तक होगा मुखिया के लिए 4 बीडीसी के लिए 2 और वार्ड के लिए 14 काउंटर बनाए गए हैं.

निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी प्रत्याशियों से अपील किया है कि सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपना नामांकन करने आए. यदि किसी भी तरह से नामांकन केंद्र पर शांति भंग करने की कोशिश की जाएगी तो ऐसे लोगों पर स्थानीय प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा.

बीडीओ ने ये दी जानकारी

बीडीओ वैभव शुक्ला ने बताया कि कुचायकोट प्रखंड के 31 पंचायतों के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए निर्वाचन कार्यालय की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही है. उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान कोविड-19 नियमों का पालन हो सके और काउंटर पर भीड़ भाड़ ना हो, इसको लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है।

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

विभिन्न पंचायतों में चल रहा सोशल ऑडिट, मुखिया संघ ने किया विरोध

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...