
रांची: रांची के प्राइवेट स्कूलों में सत्र 2025-26 के लिए प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा नौवीं तक की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शहर के प्रमुख स्कूलों ने इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है, जबकि कुछ स्कूल नवंबर-दिसंबर में नामांकन से संबंधित सूचना जारी करेंगे। नामांकन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन फॉर्म उपलब्ध हैं, जिनका शुल्क 500 रुपए से 2500 रुपए तक है।
प्री प्राइमरी कक्षाओं में बच्चों का नामांकन पैरेंट्स इंटरेक्शन और छात्रों के ओरल इंटरेक्शन के आधार पर होगा, जबकि कक्षा एक से नौवीं तक के लिए टेस्ट के माध्यम से नामांकन किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि प्री प्राइमरी क्लास में नामांकन के लिए नगर निगम या प्रखंड द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।
इन स्कूलों में मिल रहे हैं नामांकन फॉर्म:
- सरला बिरला स्कूल: नर्सरी से कक्षा एक और 9वीं तक, आवेदन शुल्क 2500 रुपए।
- चिरंजीवी कांसेप्ट स्कूल: प्री नर्सरी से 9वीं तक, आवेदन शुल्क 1000 रुपए।
- मनन विद्या: नर्सरी से सातवीं तक, आवेदन शुल्क 1500 रुपए।
- लेडी केसी रॉय मेमोरियल स्कूल: प्री नर्सरी से पांचवीं तक, आवेदन शुल्क 1500 रुपए।
- फिरायालाल पब्लिक स्कूल: एलकेजी से कक्षा दो तक, आवेदन शुल्क 1500 रुपए।
- डीएवी कपिलदेव: नर्सरी में, आवेदन शुल्क 1500 रुपए।
- केरली स्कूल, धुर्वा: नर्सरी से प्रेप तक, आवेदन शुल्क 1500 रुपए।
- टेंडर हार्ट: प्री नर्सरी से कक्षा दो तक, आवेदन शुल्क 1200 रुपए।
डीपीएस और जेवीएम में नवंबर-दिसंबर में मिलेंगे एडमिशन फॉर्म:
- डीपीएस रांची: नर्सरी और 9वीं के लिए फॉर्म नवंबर माह से उपलब्ध होंगे।
- जेवीएम श्यामली: बाल वाटिका-2 के लिए फॉर्म दिसंबर माह से मिलेंगे।
- शारदा ग्लोबल स्कूल: प्री नर्सरी से 9वीं तक के लिए फॉर्म नवंबर माह से उपलब्ध होंगे।




