Advertisement
Advertisement

रांची में नर्सरी क्लास के नामांकन की प्रक्रिया तेज, अभिभावकों पर बढ़ा दबाव

रांची: रांची के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी क्लास में नामांकन की प्रक्रिया तेज हो चुकी है, और इसके साथ ही नर्सरी से लेकर नौवीं क्लास तक की रिक्त सीटों पर भी नामांकन जारी है।

शहर के प्रमुख स्कूलों के प्रबंधनों के अनुसार, नर्सरी क्लास में नामांकन के लिए सीटों से 3 से 4 गुना अधिक आवेदन आ रहे हैं। अभिभावक अपने बच्चों के नामांकन के लिए औसतन 3 से 4 स्कूलों में आवेदन कर रहे हैं, ताकि एक अच्छा स्कूल मिल सके। इसके लिए उन्हें प्रति बच्चे 6,000 से 8,000 रुपए तक आवेदन शुल्क के रूप में खर्च करना पड़ रहा है।

डीपीएस रांची में नर्सरी क्लास के लिए सबसे अधिक आवेदन आए हैं, वहीं जेवीएम श्यामली में एलकेजी के लिए भी भारी आवेदन देखने को मिले हैं। इसके अतिरिक्त, डीएवी ग्रुप के स्कूलों में भी नामांकन के लिए पर्याप्त आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

प्री-प्राइमरी क्लास में अभिभावकों के इंटरएक्शन और बच्चों से ओरल टेस्ट के आधार पर नामांकन लिया जा रहा है। आवेदन शुल्क स्कूलों में 500 से लेकर 2500 रुपए तक हो सकता है। कई स्कूलों में अभी भी आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है, जबकि कुछ स्कूलों में यह प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है।

अभिभावकों का अनुभव:
धुर्वा निवासी विकास कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए डीपीएस, जेवीएम श्यामली, और डीएवी में आवेदन किया है, और इस प्रक्रिया में 6,000 रुपए खर्च हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल सिर्फ एक स्कूल में आवेदन किया था, लेकिन नामांकन नहीं हो पाया था। मोरहाबादी निवासी राजकुमार ने भी अपनी बेटी के नामांकन के लिए 4 स्कूलों में आवेदन किया और लगभग 7,000 रुपए खर्च किए।

स्कूलों में आवेदन की स्थिति:
नर्सरी के लिए विभिन्न स्कूलों में आवेदन इस प्रकार हैं:

  • डीपीएस रांची: 800 आवेदन, 175 सीटें
  • जेवीएम श्यामली: 240 आवेदन, 130 सीटें
  • ऑक्सफोर्ड स्कूल: 700 आवेदन, 32 सीटें
  • डीएवी कपिलदेव: 240 आवेदन, 40 सीटें
  • कैराली स्कूल: 700 आवेदन, 40 सीटें
  • डीएवी बरियातू: 32 आवेदन, 60 सीटें
  • सरला बिरला: 90 आवेदन, 30 सीटें

अभी भी रिक्त सीटों पर आवेदन चल रहे हैं:
डीपीएस रांची और डीएवी ग्रुप के स्कूलों में अब भी नर्सरी क्लास में 20-40% सीटों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा, पहली से नौवीं क्लास तक के लिए भी आवेदन चल रहे हैं। कुछ स्कूलों में 11वीं क्लास के लिए भी आवेदन लिए जा रहे हैं। इन कक्षाओं में नामांकन टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

फॉर्म शुल्क:

  • जेवीएम श्यामली: 2,000 रुपए (एलकेजी), 2,500 रुपए (11वीं)
  • शारदा ग्लोबल: 1,500 रुपए (नर्सरी से 9वीं तक)
  • चिरंजीवी कांसेप्ट स्कूल: 1,000 रुपए (प्री नर्सरी से 9वीं तक)
  • मनन विद्या: 1,500 रुपए (नर्सरी से 7वीं तक)
  • डीएवी कपिलदेव: 1,500 रुपए (नर्सरी)
Commercial Advertisment

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...

 GPS Tracking System: हजारीबाग में 80 लाख की शराब लूट और...

हजारीबाग के चौपारण में 80 लाख की शराब लूट और ट्रक चालक की संदिग्ध हत्या पर झारखंड शराब व्यापारी संघ ने चिंता जताई। GPS...