Bhojpur: शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो पक्षों में गोलीबारी में 2 की मौत कई ज़ख्मी

भोजपुर: बड़ी खबर भोजपुर से है जहां एक शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच जम कर गोलीबारी हुईं।  गोलीबारी में 6 लोगों को गोली लगी जिसमें दो की मौत हो गयी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। घटना भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव की है जहां एक शादी समारोह के दौरान दो पक्ष आपस में गोलीबारी करने लगे। गोलीबारी 6 लोगों को गोली लग गई। Bhojpur Bhojpur Bhojpur

गोली लगने से एक युवक की मौत मौके पर हो गई जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हो गई वहीँ 4 अन्य गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए।  सभी घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान लहरपा निवासी लवकुश कुमार और राहुल कुमार के रूप में की गयी। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी अबु सैफी मुर्तजा ने कि घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना समेत वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। उन्होंने घटना me में दो लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  Bhagalpur स्टेशन परिसर में युवक ने युवती की मांग में भरा सिंदूर, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा…

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...