जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान मुस्लिस समाज में दिखा उत्साह, स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता हुए शामिल

जमशेदपुरः तंजीम अहल-ए-सुन्नत व जमात के द्वारा आयोजित जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर बड़े पैमाने पर मुस्लिम समाज के लोगो में जुलूस निकाला. जुलूस का मुख्य केंद्र मानगो गांधी मैदान रहा. जहां से हजारों की संख्या में अपने उलेमा और इमाम के पीछे मुस्लिम समाज के लोग निकल पड़े. जिसका आखिरी पड़ाव धतकीडीह का सेंटर मैदान रहा.

इस मैदान में होने वाली तकरीर में लाखों लोगों का जुटान हुआ. वहीं इस जुलूस में शामिल होने के लिए स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता भी जुलूस में शामिल हुए और मिलाद उन नबी के मौके पर सभी को मुबारकबादी दी और साथ-साथ यह भी कहा कि हम हिंदुस्तान में रहते हैं. जहां सभी धर्म के लोग आपस में भाई-भाई हैं. हमें चाहे वह पैगंबर साहब हो या भगवान राम हो या कृष्ण भगवान हो सभी एक ही संदेश देते हैं, आपस में प्रेम करो. इसी संदेश को हमें मनाना चाहिए.

मिलाद उन नबी के मौके पर लोगों की खिदमत के लिए जगह-जगह पर शिविर, लंगर और  विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्री का वितरण विभिन्न संस्थाओं द्वारा किया जा रहा था. वहीं जुलूस में शामिल सभी लोग अपने हुजूर के अमन का पैगाम लोगों तक पहुंचा रहे थे. जिला प्रशासन द्वारा पहले से जुलूस में डीजे और ट्रेलर पर पाबंदी लगा दी गई थी. जहां सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में सभी धार्मिक स्थल के बाहर और चौक चौराहा में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस फोर्स तैनात की गई थी.

रिपोर्टः लाला जबीन

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...