मानगो गांधी मैदान से जुलूस ए मोहम्मदी हुए रवाना

जमशेदपुरः मानगो गांधी मैदान से जुलूस ए मोहम्मदी रवाना हुआ. जिसमें कई मस्जिद के इमाम और उलेमा के अलावा हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग अमन का पैगाम लेकर जुलूस में शरीक हुए. तंजीम अहल-ए-सुन्नत और जमात के द्वारा आयोजित जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर बड़े पैमाने पर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा तैयारी की गई थी.

जहां जुलूस का मुख्य केंद्र मानगो गांधी मैदान है. जहां से हजारों की संख्या में अपने उलेमा और इमाम के पीछे मुस्लिम समाज के लोग निकल पड़े जिसका आखिरी पड़ाव धतकीडीह का सेंटर मैदान है. इस मैदान में होने वाली तकरीर में लाखों लोगों का जुटान होगा.

वहीं जुलूस में शामिल लोगों की खिदमत के लिए जगह-जगह पर शिविर लगाकर लंगर और विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्री का वितरण विभिन्न संस्थाओं द्वारा किया जा रहा था. वहीं जुलूस में शामिल सभी लोग अपने हुजूर के अमन का पैगाम लोगों तक पहुंचा रहे थे. जिला प्रशासन द्वारा पहले से जुलूस में डीजे और ट्रेलर पर पाबंदी लगा दी गई थी. जहां सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में सभी धार्मिक स्थल के बाहर और चौक चौराहा में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी.

रिपोर्टः लाला जबीन

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...