Kosi में जलस्तर में कमी के बाद कटाव जारी, लोगों में हड़कंप

सुपौल: सुपौल में कोसी नदी में जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। कोसी में जलस्तर घटना और बढ़ना दोनों ही नदी के तटीय इलाके के लोगों के लिए परेशानी का सबब रहता है। जब जलस्तर बढ़ जाता है तो लोगों के घरों में पानी घुस जाता है और लोग बाढ़ की स्थिति से बेहाल हो जाते हैं तो दूसरी तरफ जलस्तर कम होने के बाद कटाव शुरू हो जाता है। बारिश में कमी के बाद कोसी के जलस्तर में अभी कमी आई है और कटाव तेज हो गया है। जानकारी मिल रही है कि कोसी के तटबंध इलाकों में कई दिनों से कटाव लगातार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड के मुंगरार, बलवा और डुमरिया गांव में कई लोगों के घर नदी में समा गए। लोग अपना घर छोड़ भागने को विवश हैं। लोगों का आरोप है कि कटाव पीड़ित होने के कारण लोगों को निकलने के लिए नाव की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों को निजी नाव में अधिक खर्च करना पड़ रहा है। कटाव से पीड़ित लोगों ने सरकार से मुआवजे की भी मांग की है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- मंत्री जयंत राज का केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी पर तंज, कहा- उनका बयान मनगढ़ंत…

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

Kosi Kosi Kosi

Kosi

Highlights

Deoghar News: होटल संचालक से दुर्व्यवहार पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SP...

देवघर में होटल संचालक से दुर्व्यवहार के मामले में एसपी प्रवीन पुष्कर ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में आरोप सही मिलने पर तीन...

RIMS Admission Probe: नामांकन प्रक्रिया की जांच के लिए रिम्स पहुंची...

रांची के रिम्स में पिछले शैक्षणिक सत्र के नामांकन को लेकर सीआईडी जांच शुरू हो गई है। टीम ने प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों...

तेज रफ्तार कार ने मोमो स्टॉल दुकान को उड़ाया, व्यक्ति की...

गयाजी : गयाजी शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र अंतर्गत खटकाचक नैली मोड़ पर मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक...