SSB के डिप्टी कमांडेंट का घर भी नहीं है सुरक्षित, चोरों ने 50 लाख के गहने सहित नगद की कर ली चोरी

गयाजी : गयाजी में चोरों का आतंक जारी है शहर से लेकर गांव तक आम हो या खास सभी के घरों में चोरों के द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर आराम से निकल जा रहे हैं। लेकिन पुलिस के हाथ अबतक खाली है। इसी क्रम में गयाजी में एसएसबी मुख्यालय धनावा के डिप्टी कमांडेंट दुर्गा प्रसाद यादव के बोधगया स्थित घर पर भी चोरों ने हाथ साफ कर लिया। चोरों ने यहां से 50 से 55 लाख रुपए के गहने सहित नगद की चोरी कर फरार हो गए। घटना 22 नवंबर की रात की है। घटना के 17 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अबतक खाली है।

इस मामले में डिप्टी कमांडेंट दुर्गा प्रसाद यादव तो मीडिया के सामने कुछ नहीं कहा

हालांकि, इस मामले में डिप्टी कमांडेंट दुर्गा प्रसाद यादव तो मीडिया के सामने कुछ नहीं कहा लेकिन उनकी पत्नी सपना सिंह यादव ने पुलिस पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि जब एक डिप्टी कमांडेंट के घर भी सुरक्षित नहीं है तो आम पब्लिक का क्या होगा? उन्होंने कहा कि घटना 22 नवंबर की रात में चोरों ने घर के पीछे के खिड़की को तोड़कर अलमारी से 50 से 55 लाख रुपए गहने चोरी कर ली। हालांकि उस दिन पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और छानबीन की लेकिन उस दिन के बाद अब तक कोई भी पुलिसकर्मी अभी तक नहीं आए हैं और नहीं अब तक चोरों को पकड़ पाई है। डिप्टी कमांडेंट की पत्नी कहती है कि अब मुझे यहां डर लगता है।

यह भी देखें :

मेरे पति के द्वारा SSP, DIG व IG यहां तक CM को भी मेल कर दिया गया है – पत्नी सपना सिंह यादव

उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करते देख मेरे पति के द्वारा एसएसपी, डीआईजी और आईजी यहां तक सीएम को भी मेल कर दिया गया है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। घटना बोधगया थाना क्षेत्र के वास्तु विहार फेज-4 के समीप जानपुर कॉलोनी की है। डिप्टी कमांडेंट तो ऑफ कैमरा बताते हैं कि पुलिस के द्वारा इस जगह पर कभी भी पेट्रोलियम नहीं की जाती है। अब तो हम अपने एसएसबी जवानों से रात में पेट्रोलिंग करवा रहे हैं।

यह भी पढ़े : बेगूसराय में JDU नेता निलेश कुमार की हत्या, घर में घुसे 6 बदमाश, सोने के दौरान बरसाईं गोलियां

आशीष कुमार की रिपोर्ट

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...