बोकारो. जिले में चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। ताजा घटना बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र भारत एकता सोसायटी की है, जहां बीती रात को चोरों ने बलिगांव सदन हाउस नंबर 135/B को निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने घर से गहने समेत 20 हजार नगद चुरा लिये।
बोकारो में चोरी की वारदात
मिली जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी बीरेंद्र कुमार गर्मी के कारण पूरा परिवार के साथ छत पर सोने चला गया था। तभी चोरों ने उनके घर में घुसकर उनकी पत्नी के कई गहने तथा 20 हजार रुपये चुरा लिये। इस मामले में सेक्टर 12 के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह ने कहा कि चोरी का मामला सामने आया है।

उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। बीरेंद्र कुमार के घर से गहने और नगद 20 हजार रुपए की चोरी हुई है। शीघ्र ही पुलिस घटना से जुड़े चोरों को गिरफ्तार कर लेगी।
बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट


















