अभी तो Trailer भी नहीं दिखाया…, भारत पाक सीजफायर के बाद कांग्रेस ने कहा…

Trailer

पटना: पहलगाम आतंकी हमला के विरुद्ध पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर भारत की कार्रवाई के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। दोनों ही देशों के बीच युद्ध की स्थिति हो गई। हालांकि इस दौरान पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने युद्ध की घोषणा भी कर दी थी। भारत ने पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान को काफी नुकसान भी पहुँचाया। शनिवार को अमेरिका की मध्यस्थता के बाद अब दोनों देश सीजफायर के लिए तैयार हो गये। Trailer Trailer Trailer Trailer Trailer Trailer Trailer 

विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार पाकिस्तानी सेना की तरफ से सीजफायर की पेशकश की गई जिसके बाद भारत अपने शर्तों पर तैयार हो गया और शनिवार शाम 5 बजे से दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हो गया। हालांकि इस बीच भारत सरकार ने भी घोषणा की है कि भारत में किसी भी तरह से आतंकी हमले को पाकिस्तान के साथ युद्ध माना जायेगा। भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर को एनडीए के सभी घटक दलों ने अपना समर्थन दिया है।

भारत सरकार के हर फैसले का समर्थन

मामले में जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है। भारत में घुस कर आतंकवादियो ने आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जिसके बाद पाकिस्तान ने आतंकवाद का खुला समर्थन किया और इसके बाद भारतीय सैन्य कार्रवाई का भी हमने समर्थन किया था। सीजफायर के भारत सरकार के फैसले का हम समर्थन करते हैं।

भारत का रुख अडिग

भाजपा ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी है। दोनों पक्षों ने इस पर अपनी सहमति जताई है और अपनी सेना को निर्देश जारी किया है। भारत ने सभी भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है। भारत ऐसा करना जारी रखेगा।

लहूलुहान कर भारत ने पाकिस्तान को किया मजबूर

इसके साथ केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की अगुवाई वाली पार्टी हम के प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने कहा कि भारत की सैन्य कार्रवाई से घबराए और गिडगिडा रहे पाकिस्तान को लहूलुहान करने के बाद भारत ने उसे सीजफायर करने के लिए मजबूर कर दिया। हम भारत सरकार के हर फैसले के साथ खड़े हैं।

अब सुधार जाए पाकिस्तान

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने सीजफायर पाकिस्तान को एक बार फिर से सुधरने का मौका बताया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि पाकिस्तान के पास एक और मौका है सुधरने का, अब वह आतंक फैलाना छोड़ दे। अभी तक भारत ने ट्रेलर भी नहीं दिखाया है, जब ट्रेलर और फिल्म दिखाने लगेगा तो पाकिस्तान का क्या होगा वह खुद ही समझे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  PMEGP योजना में इस मामले में नंबर 1 रहा बिहार, रोजगार सृजन में तीसरे स्थान पर…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img