“हर घर स्वदेशी” आत्मनिर्भर भारत की दिशा में जन आंदोलन है-राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

Ranchi: मोरहाबादी मैदान में आज आयोजित “हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी – विकसित भारत @2047” मैराथन के अवसर पर झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रतिभागियों, आयोजकों और नागरिकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह आयोजन राष्ट्र चेतना, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी भावना का प्रतीक है।

स्थानीय उत्पादों को मिलता है प्रोत्साहन:

राज्यपाल ने इस जन-जागरूकता अभियान के सफल आयोजन के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि “हर घर स्वदेशी” का यह आह्वान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के उस विचार को साकार करता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि स्वदेशी अपनाना केवल वस्तु का चयन नहीं, बल्कि देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निरंतर “वोकल फॉर लोकल” बनने का संदेश देते हैं। जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन प्राप्त होता है।

“वोकल फॉर लोकल” को जीवन का हिस्सा बनाएं :

राज्यपाल गंगवार ने कहा कि “स्वदेशी अपनाना देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है और यही ‘विकसित भारत @2047’ की दिशा में हमारा मार्गदर्शन करेगा।” उन्होंने कहा कि यह मैराथन स्वदेशी, स्वास्थ्य और स्वाभिमान की दिशा में उठाया गया सार्थक कदम है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से आह्वान किया कि वे “वोकल फॉर लोकल” के संदेश को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...